जीवनशैलीस्वास्थ्य

जिम में घंटो पसीना बहाने के बावजूद नहीं घट रहा वजन, तो समझ लीजिए आप कर रहे ये गलतियां

आज के समय में हर तीसरा इंसान मोटापे से परेशान है। बढ़ते वजन के कारण आपको न सिर्फ दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है बल्कि इससे आपको कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। बाद में आप जिम ज्वाइन कर घंटो पसीना बहाते हैं लेकिन जब इसके बावजूद वजन नहीं घटता तो समझ लीजिए आप अपनी दिनचर्या में कई तरह की गलतियां कर रहे हैं। आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसलिए नहीं हो रहा वजन कम…
दरअसल, मोटापा घटाना मुश्किल काम माना जाता है, जिसके लिए लोग सैकड़ों तरीके की एक्सरसाईज भी करते हैं, लेकिन फिर भी उनका शरीर जस का तस बना रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी दिनचर्या में कोई सुधार नहीं होता है। इनमें मुख्य वजह है समय से नींद न लेने का भी है।

जी हां…! आपकी नींद शरीर को आकार देने में सबस अहम भूमिका निभाती है। अगर आपका सोने का समय नियमित नहीं हैं तो आपका मोटापा बढ़ सकता है। प्रमाणित है कि इंसान को कम से कम 8 घंटे कि नींद लेनी चाहिए, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है और मोटापा बढ़ने नहीं देती है।

दूसरा प्रमुख कारण है कम पानी पीना…! पानी कम पीने से भी मोटापा बढ़ता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 6-7 ग्लास पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में अशुद्धियां नहीं बन पाती है और मोटापा कम होता है।

आपको जानकार हैरानी होगी की कम खाने से वजन बढ़ जाता है। दरअसल, लम्बे समय तक न खाने से मेटाबोलिज्म की छमता कम हो जाती है जो शरीर में मौजूद कैलोरी को नष्ट नहीं कर पाता है, जिसके कारण मोटापा बढ़ता है ।

Related Articles

Back to top button