जीवनशैलीस्वास्थ्य

अनार खरीदते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो निकलेंगे बेस्वाद और सड़े हुए दाने

नई दिल्ली : अनार खरीदते समय अक्सर लोग इस गलती के शिकार हो जाते हैं। होता ये है कि आप खरीदते समय तो सुंदर और लाल अनार ले आते हैं पर अंदर से ये गले, सड़े और बेस्वाद दाने वाले होते हैं। ऐसे में आपका पैसा तो बर्बाद होता ही है, साथ ही मन भी खराब होता है। इन्हीं चीजों से बचने के लिए आपको अनार खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्या हैं ये चीजें जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

अच्छे और मीठे अनार का चुनाव करने के लिए पहले तो आपको इसका रंग देखें। अगर चमकीला लाल है तो बिलकुल न खरीदें क्योंकि ये पॉलिश हो सकता है। आपको गहरे रंग वाले अनार का चुनाव करना चाहिए और इसके छिलके को ध्यान से देखें। अगर इसका छिलका पतला है और सूखा नहीं है तो ये अनार टेस्टी हो सकता है।

किसी फल को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके डंठल की ओर देखना चाहिए। अगर ये पूरा सूखा है और नाखून लगाकर देखने के बाद भी आपको नमी नजर नहीं आती तो ये फ्रेश नहीं है। क्योंकि अगर कोई फल ताजा है तो आपको उसके छिलके तक के नमी दिख जाएगी।

वजन चेक करना, फलों में पानी या कहें कि हाइड्रेशन को चेक करने का तरीका है। आपको सूखे और बेस्वाद अनार और टेस्टी अनार के बीच वजन का फर्क समझ में आएगा। जैसे कि अनार पकने के साथ अधिक रसीले और भारी हो जाते हैं। अनार के पेड़ की शाखाएं, आमतौर पर बाहरी और नई शाखाएं, अक्सर फलों के पकने पर बढ़े हुए वजन से नीचे खींची जाती हैं। इसी प्रकार अगर आपको हल्के अनार मिल रहे हैं तो ये सूखा और सड़ा हुआ हो सकता है। इसलिए भारी अनार का चुनाव करें।

Related Articles

Back to top button