स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट खाएं ये 6 चीजें, पूरे दिन रहेगी भरपूर एनर्जी, पाचन भी होगा मजबूत

नई दिल्ली: दिन की अच्छी शुरुआत के लिए पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट सही खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है, ऊर्जा का स्तर बेहतर रहता है और पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से काम करता है। वहीं, सुबह गलत खानपान का असर पाचन और मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों को सुबह की दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

तरबूज से करें दिन की शुरुआत

सुबह खाली पेट तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी करने और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी, विटामिन-बी6 और अन्य पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।

गुनगुना पानी और प्राकृतिक पेय हैं बेहतर विकल्प

सुबह गुनगुना पानी, नारियल पानी, जीरे का पानी या पाचन में मदद करने वाले हर्बल पेय का सेवन लाभकारी माना जाता है। शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने से भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है। शहद में मौजूद विटामिन, खनिज और एंजाइम पाचन तंत्र के लिए उपयोगी माने जाते हैं। कई लोग वजन नियंत्रित रखने के लिए भी इस उपाय को अपनाते हैं।

पपीता देगा पाचन और दिल को फायदा

पपीता फाइबर और प्राकृतिक शर्करा का अच्छा स्रोत माना जाता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Related Articles

Back to top button