Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

वजन कम करने में खाएं ये प्रोटीन डिशेज

नई दिल्ली : इसमें कोई शक नहीं है कि वजन कमकरना एक कठिन काम है। अक्सर देखा गया है कि लोग जिम जाते हैं, वर्कआउट करते हैं और कैलोरी कम करते हैं फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन कम करने के लिए जितनी जरूरत वर्कआउट की ही है, उतनी ही डाइट की भी है।

हेल्दी तरीका से वजन कम करने के सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आपको एक्सरसाइज के साथ उन सभी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो कैलोरी में कम हों और मसल्स ग्रोथ को बढ़ावा दें। इसके लिए प्रोटीन को सबसे बेहतर उपाय माना जाता है।

वजन कम करने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती, बॉडी में निखार आता है और वजन कम होता है। अब सवाल यह उठता है कि प्रोटीन के मुख्य स्रोत क्या हैं और और एक बढ़िया फिगर पाने और वजन कम करने के लिए प्रोटीन को किस तरह डाइट में शामिल करना चाहिए? इसके लिए Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर आपको हाई प्रोटीन डिशेज बता रही हैं।

​स्टिर फ्राई वेजिटेबल
यह विभिन्न पौष्टिक सब्जियों का मिश्रण है, जो आपको प्रोटीन के साथ-साथ विभिन्न पोषक देगा। यह लो-कैलोरी इंडो-चाइनीज डिश किसी भी अन्य रेसिपी के विपरीत, आपकी भूख को बढ़ा देगी। इसे थोड़े से तेल में स्टर-फ्राई किया जाता है और मसालों को ऐड किया जाता है। इसमें पनीर डालना न भूलें।

​रोस्टेड गोभी
फूलगोभी पोषक तत्वों से भरपूर और वसा में कम होती है। वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतर सब्जी है। बस आपको इसे ज्यादा तेल और मसालों में नहीं बनाना चाहिए। साथ ही इसमें आलू डालने से बचें।

​स्क्रैम्बल एग
इसमें कोई शक नहीं है कि अंडे स्वाद के साथ-साथ हाई प्रोटीन का सबसे बढ़िया और सस्ता स्रोत हैं। अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको नाश्ते में अंडे शामिल करने चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको केवल काली मिर्च, दूध, अंडे और मक्खन चाहिए। इसे और पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें और सब्जियां भी मिला सकते हैं।

​बेक्ड चिकन सीख
यह मुगलई रेसिपी प्रोटीन में ज्यादा और कैलोरी में कम है। इसे बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल न करें। बस सेंकने से काम चल जाएगा। यह न केवल आपकी लालसा को संतुष्ट करेगा बल्कि आपके वजन को भी कंट्रोल रखेगा।

​स्प्राउट्स चाट
एक और जल्दी और आसानी से बनने वाली रेसिपी है स्प्राउट्स चाट है। आप इसे राजमा, मूंग दाल और काला चना मिलाकर बना सकते हैं। इसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के साथ नीबू का रस मिलाएं।

​क्विनोआ सलाद
क्विनोआ, थोड़ा बाजरा, राजमा आयर कुछ सब्जियों को मिलाकर सलाद बनाएं। यह मिश्रण प्रोटीन और फाइबर का खजाना है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो यह विकल्प आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button