जीवनशैलीस्वास्थ्य

अपनाये ये उपाय, चेहरे पर आएगा गजब का ग्‍लो

डेस्‍क। चेहरे से गायब हुई रौनक पाने के लिए लोग क्‍या-क्‍या नहीं करते। इसके लिए लोग कई-कई तरीके भी अपनाते है। लेकिन अगर आप अपने चेहरे से गायब रौनक और ग्‍लो को दोबारा पाना चाहते है। तो उसके लिए पान का पत्‍ता अपना सकते हैं। वैसे तो इसको लोग खाने में अधिक प्रयोग करते है। लेकिन इसका प्रयोग औषधि बनाने में भी किया जाता है। साथ ही बता दें कि इस पत्‍ते का प्रयोग हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने में भी प्रयोग होता है।

लेकिन इन कार्यों के अलावा यह आपके सौदर्य को किस तरह से चमका सकता है, यब ताएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि थोड़ा आपकों यह अजीब लगे लेकिन यह सच है कि पान के पत्ते चेहरे पर निखार लाने का एक अचूक उपाय है। यह भी कहा जाता है कि अधिकतर सेलेब्रिटी भी अपना सौंदर्य निखारने के लिए पान के पत्‍ते को प्रयोग में लाते हैं।

इतना ही नहीं यह मुहंसों के लिए रामबाण साबित होता है। अगर इसके पत्‍ते का बारीक पेस्ट बनाकर उसमें कुछ हल्दी मिलाकर अच्छी तरह ​मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाया जाय तो गजब का चमक आता है। साथ ही यह एक माउथ फ्रेशनर की तरह से भी काम करता है।

Related Articles

Back to top button