जीवनशैलीस्वास्थ्य

सांवली त्वचा से पाएं छुटकारा,आजमाए खास टिप्स

आजकल लोग इतना व्यस्त हो गए हैं, जिसके कारण उनकी लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव आ गया है | इस बदलाव का प्रभाव केवल हमारी सेहत पर ही नहीं बल्कि हमारे चेहरे के रंग पर भी पड़ता है | ज्यादा थकान और प्रदूषण के संपर्क में रहने के कारण चेहरे की रंगत धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है | जिससे आपकी त्वचा का रंग सांवला हो जाता है | अगर आप अपने सांवलेपन को गोरे रंग में बदलना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं | इनके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की रंगत में निखार ला सकते हैं |

1- सांवलेपन की समस्या को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करें | दही में भरपूर मात्रा में ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं | दही में थोड़ा सा बेसन मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें | ऐसा करने से आपके चेहरे में निखार आएगा |

2- अपने चेहरे में चमक लाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें | निम्बू दाग धब्बे और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है | चेहरे में चमक लाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा खीरे का रस और हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं | जब ये सूख जाये तो इसे ठन्डे पानी से धो लें | ऐसा करने से आपके चेहरे में चमक आएगी |

3- टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए टमाटर के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं | जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें | रोजाना ऐसा करने से आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा |

Related Articles

Back to top button