जीवनशैलीस्वास्थ्य

कई औषधीय गुणों से भरपूर है गिलोय

गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसके तने, पत्तियों, फूलों और जड़ों का उपयोग शरीर के कई विकारों को दूर करने में किया जाता है। गिलोय को संस्कृत में अमृता कहा जाता है।

गिलोय की पत्तियां पान के आकार की होती है और चिकित्कीय गुणों से भरपूर होती हैं। यह आमतौर पर भारत के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है और इसके कई औषधीय लाभ हैं। बाजार में गिलोय पाउडर, पेस्ट, जूस और कैप्सूल के रुप में उपलब्ध है। वैसे तो कई बीमारियों के इलाज के लिए गिलोय का उपयोग किया जाता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की वजन घटाने में भी गिलोय बहुत फायदेमंद है।

गिलोय के जूस में सबसे महत्वपूर्ण औषधीय गुण पाया जाता है जो वजन घटाने में सहायक होता है। वास्तव में गिलोय का जूस शरीर की इम्यूनिटी और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है जिसके कारण वजन बहुत तेजी से घटता है। इसके अलावा गिलोय का रस पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है जिसके कारण शरीर पर अतिरिक्त फैट नहीं जमा होता है और वजन घटता है।

यह समझना सबसे महत्वपूर्ण है कि गिलोय को एलोवेरा या शिलाजीत के साथ मिलाकर लिया जाता है। गिलोय और एलोवेरा या शिलाजीत का मिश्रण पाचन को बेहतर रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। जल्दी वजन घटाने के लिए आपको आधा ग्राम गिलोय के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित रुप से सेवन करना चाहिए। इसे रोजाना सुबह खाली पेट भी पीया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button