जीवनशैलीस्वास्थ्य

पीरियड्स के समय गलती से भी लड़कियां न करें ये गलती , सेहत को हो सकता है भारी नुकसान…

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लड़कियां अपना ध्यान नहीं रख पाती हैं। ऐसे में देखा जाए तो अधिकतर लड़कियां लड़कों के तुलना में अधिक बीमार होती हैं। वहीं ऐसे में लड़कियों को अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

बतादें की शहरी महिलाएं व्यस्त होने के कारण तो ग्रामीण महिलाएं अज्ञानता की वजह से अक्सर अपने मासिक धर्म या माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान नहीं रखती हैं। जहां ऐसा करने वाली महिलाएं इस बात से अनजान रहती हैं कि इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। महिलाएं इस वजह से बांझपन तक की शिकार बन सकती हैं। यही वजह है कि माहवारी यानी पीरियड्स के दौरान सफाई रखने की सलाह दी जाती है।

देखा जाए तो आज भी कई महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कपड़े का ही इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से पहले ना तो वो कपडे को धोती हैं ना ही धूप में सुखाती हैं, जिस वजह से कपड़े में जीवाणु पैदा हो जाते हैं। इस गंदे कपड़े का दोबारा इस्तेमाल करने का मतलब होता है कई गंभीर बीमारियों को न्योता देना। दरअसल ऐसे में माहवारी के दौरान स्वच्छता का खास ख्याल रखना चाहिए। महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म से गुजरना पडता है। ऐसे समय में उन्हें कपड़े की जगह सैनिटरी नैपकिन, टिशू पेपर, हैंड सैनिटाइजर, तौलिए, एंटीसेप्टिक दवा हमेशा अपने साथ रखनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button