अद्धयात्म

Good Bye 2015, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

 गुrashifal-1446463327रुवार के राशिफल में क्या कहते हैं आपके सितारे…
 
मेष 
अपने व्यक्तित्व को पहचानें और विवेक से काम करें। किसी भी व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। विवाद आदि से क्लेश होगा। मनोरंजन के साधनों पर व्यय सम्भव है।
 
वृष
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक धन प्राप्ति सुगम होगी। परिजनों से सोच-समझकर व्यवहार करें। संतान के कार्यो से प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। बच्चों को स्वतंत्रता दें पर नजर भी रखें।
 
मिथुन
किसी स्वागत समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नौकरी में चल रहे तनाव समाप्त होने की उम्मीद है। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेंगे। अचानक धनलाभ होगा। कारोबार में परिश्रम अधिक होगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कर्क 
दिन की शुरुआत में कार्यों के प्रति बेरुखी रहेगी। किसी के दबाव में आकर काम न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी में मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा।
 
सिंह
मकान-दुकान से सम्बंधित विवाद से तनाव और क्रोध बड़ सकता है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे जिससे बजट बिगड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, निजी जीवन में धैर्य रखें। मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
कन्या 
कुछ नया करने के चक्कर में हानि व दुर्घटना संभव है जो भी करें जरा संभल कर करें। आध्यात्मिक उन्नति होगी। कारोबार में बकाया वसूली होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। मित्र मिलन सम्भव है।
तुला
कारोबार में नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा जो लाभदायक सिद्ध होगा। शरीरिक कष्ट संभव है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। माता-पिता से विवाद न करें। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति सम्भव है।
 
वृश्चिक
समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें। लापरवाही आप को मुसीबत का सामना करवा सकती है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा जिससे रुकें काम पूरे होंगे। पुराने इष्ट मित्रों से मुलाकात आनंद की अनुभूति देगी।
 
धनु 
समय-समय पर अपने किये कार्यो का आकलन करें। यात्रा में सावधानी रखें। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम भरे कार्यो में आपकी रूचि अधिक रहती है।
 
मकर
आपके अपने ही आपका साथ छोड़ रहे हैं। आप की दिनचर्या में आए बदलाव से आप नाखुश होंगे। आज के दिन किसी प्रियजन से भेंट होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। दुष्टजन कष्ट पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, इष्ट कृपा से बचे हूए हैं।
 
कुंभ
अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विवाद न करें।
 
मीन
आप जो भी कर रहे हैं अपने परिवार की गरिमा और मान-मर्यादा को ध्यान में रखकर करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के निजी झंझटों में न पड़ें। अपमान हो सकता है। परिजनों के साथ आनंदोत्सव में भाग लेंगे।
 

Related Articles

Back to top button