जीवनशैलीस्वास्थ्य

स्‍वास्‍थ्‍य के वरदान है रोजाना सुबह 1 कप लहसुन की चाय, मिलेंगे हैरान करने वाले ये फायदे

लहसुन का इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। प्राचीन ग्रीस में लहसुन के चाय का सामान्य रूप से इस्तेमाल होता था क्योंकि यह शरीर को मजबूती देने के साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य को भी ठीक रखने का काम करता था। इसके अलावा इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती थी। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई तरह के संक्रमण से बचे रहने के लिए ज्यादातर परिवारों में भोजन पकाते समय लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत के साथ आपकी खूबसूरती को भी बनाए रखने में आपकी मदद करता है।

आयुर्वेद में तो लहसुन को ‘चमत्कारी दवा’ तक कहा जाता है। अगर आप भी आयुर्वेद की इस चमत्कारी दवा का इस्तेमाल अपना मोटापा और शुगर कम करने के लिए करना चाहते हैं तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लें लहसुन की चाय। आपको हम बता दें कि सुबह सुबह खाली पेट लहसून की कली को खाना इतना आसान नहीं होता है इसलिए अच्छा है कि हम इससे बनी चाय का सेवन करें।

लहसुन की चाय के लिए सामग्री:-

1 लहसुन की कली
2 छोटे ग्लास गिलास पानी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस
1 चुटकी कसा हुआ अदरक

बनाने की विधि-

सबसे पहले एक गिलास पानी उबालें अब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाकर डाल दें। अब इसे करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब ये पक जाए तो करीब 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे छानकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। आपकी चाय तैयार हैं, अब आप चुस्की लेकर इसे पीएं।

लहसुन की चाय के फायदे-

सुबह खाली पेट लहसुन की चाय पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।

दिल से जुड़ी बीमारियों को काटने के लिए भी यह चाय बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य रखने के साथ ही स्वस्थ भी रखती है।

लहसुन वाली चाय पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है उनके लिए ये चाय अमृत है। यह शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती है और डायबिटीज को भी हराती है।

लहसुन की चाय में आपको एंटीबायोटिक मिलेंगे जिससे सर्दी, जुखाम और खांसी आदि की प्रॉब्लम्स नहीं होती है।

लहसुन की चाय पीने से व्यक्ति बहुत कम समय में अपना मोटापा कम कर सकता है। लहसुन की चाय शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर उसका अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम करने में मदद करती है। इतना ही नहीं लहसुन की चाय का सेवन करने से व्यक्ति कई तरह के इंफेक्शन से भी बचा रहता है।

लहसुन एक अच्छा एंटीआक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल को बनने से रोकने का काम करता है और इस वजह आपको कैंसर होने की संभावना कम होती है।

लहसुन भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने और एंटीबायोटिक दवाओं के मुकाबले फूड प्वाइजनिंग से लड़ने में सौ गुना ज्यादा शक्ति रखता है।

Related Articles

Back to top button