जीवनशैलीस्वास्थ्य

दांत में लगे कीड़ों को हटाने के लिए अपनाये घरेलू नुख्से

दांत में कीड़ा लगना एक आम समस्या है। दांत में कीड़ा दांत पर जमा होने वाले मैल की परत के कारण लगता है। और ये कोई कीड़ा नहीं होता। ये दाँतों की सही तरीके से सफाई नहीं होने की वजह से दाँत को हुआ नुकसान है। जिसके कारण दांत की ऊपरी मजबूत परत नष्ट हो जाती है। और दाँत अंदर तक ख़राब हो जाता है। ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। आइये जानते है….

दांतों को ठीक तरीके से रोजाना साफ न करने के कारण ही दांतों में कीड़े लग जाते है। दांतों में लगे हुए कीड़ो को नष्ट करने के लिए प्याज के बीज बहुत ही उपयोगी है। इसके लिए प्याज के बीजो को चिलम में भरे और और उससे ध्रूमपान करे। जल्द ही दांत के सारे कीड़े खत्म हो जायेंगे।

दांतों के कीड़ो को खत्म करने के लिए प्याज बेहद उपयोगी है। यदि आपके दांतों में कीड़े लगे हुए है तो उनसे छुटकारा पाने के लिए 2 या 3 प्याज को छिल कर बारीक़ काट ले। इसके बाद बारीक़ कटी हुई प्याज को को एक छोटे से कटोरे में डाले। फिर इस कटोरे में थोडा सा तेल डाल कर कम आँच पर रखे। अब उस कटोरे पर छेद वाली मटकी को उल्टा करके रख दे। अब मटकी के छेद में पाइप को डाल कर मुंह में लगा ले। प्याज के धुंए से दांत में लगे हुए कीड़े नष्ट हो जायेंगे।

हींग के प्रयोग करने से भी दांत के कीड़े मर जाते है। इसके लिए हींग के पाउडर को पानी में डाल कर उबाल ले। अब इस पानी को थोडा सा ठंडा कर ले और पानी से कुल्ला करे। अगर आपके दांत खोखले हो गये है और उनमें कीड़े लगे हुए है तो उस दांत के खोखले हिस्से को हिंग से भर दे। जल्दी ही खोखले दांत के सारे कीड़े मर जायेंगे और यदि दांतों में दर्द है तो दर्द भी ठीक हो जायेगा।

जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर उसका फाहा जिस दांत में कीड़े लगे हुए है। उस दांत पर रखने से दांतो के कीड़े मर जाएंगे, तथा दांतों के और ख़राब होने का भय भी नही होगा।

नारियल के तेल क साथ कपूर को दांत में लगाने से डैंट में लगे कीड़े साफ हो जाते है| दांत दर्द होने पर लहसुन के दवे को अच्छे से नमक लगा कर चबाएं। ऐसा करने से आपके दांत का दर्द ठीक हो जाएगा। अगर इसका इस्तेमाल आप रोज करते हो तो आप के दांत मजबूत हो जाएंगे। लौंग से आप अपने दांत में लगे कीड़े को आसानी दूर कर सकते है। इसके लिए आपको जिस दांत में कीड़े लगे हो उसमे एक लौंग रख ले। इससे दांत में लगे कीड़ा तथा उसमे होने वाला दर्द दोनों समाप्त हो जायेगा।

Related Articles

Back to top button