जीवनशैलीस्वास्थ्य

आपकी सेहत के लिए कितना सही है दही ?

शरीर को अगर तंदुरुस्त और फुर्तीला रखना चाहते हैं तो अपने खान-पान में दही को शामिल कर लीजिए। विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही खाने से वजन तो कंट्रोल में रहता है लेकिन दही के और भी कई अन्य लाभ हैं जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है।

दही का निरन्तर सेवन करते रहने से 10 प्रतिशत तक दिल के रोगों का खतरा कम हो जाता है। दही का नियमित रूप से सेवन करते रहने से ह्रदय संबंधित रोगों का खतरा कम होता है जिससे हार्ट प्रॉब्लम जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

दही को खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

दही के प्रयोग से दस्त जैसी समस्या में फायदा मिलता है। दस्त लगने पर दही खाने से बहुत आराम मिलता है क्योंकि इसमें बैक्टीरियां की अच्छी प्रजातियां लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेटोकोकस पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके अलावा दही के सेवन से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है।

दही खाने से कैंसर जैसी भयावह बीमारी होने का खतरा भी कम होता है। दही में कोलोरेक्टल पाया जाता जो कैंसर को रोकने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button