जीवनशैलीस्वास्थ्य

अगर आप भी पीते है फ्रिज का पानी तो हो जाए सावधान नही तो…

मौसम में बदलाव देखा जा सकता हैं कि गर्मी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में कई लोगों के घरों में फ्रिज में बोतल सज चुकी हैं ताकि पानी ठंडा किया जा सकें। कई लोगों को फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीना बहुत पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी आपको बीमार बनाता हैं और सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता हैं। खासतौर से इस लॉकडाउन के समय में जितना बीमारी से दूरी बनाई जाए अच्छा हैं। तो आइये जानते हैं फ्रिज का चिल्ड वॉटर पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।
एनर्जी होती है कम

भारी मात्रा में ठंडे पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इससे शरीर में कमजोरी व‌ सुस्ती बढ़कर एनर्जी लेवल कम होने लगता है।

गला खराब

फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से गला खराब होता हैं। इसके अलावा गले में टॉन्सिल्स, फेफड़ों और पाचन तंत्र से जुड़े रोग होने के चांसिस बढ़ते हैं।

कोशिकाओं में सिकुड़न

जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर के अंदर कोशिकाएं सिकुड़ने लगती है। ऐसे में वे सही ढंग से काम नहीं कर पाती। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म और हार्ट रेट को भी कम या धीमा करता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ता है।

डीहाइड्रेशन

अक्सर गर्मियों में सभी को ठंडा पानी पीना पसंद आता है। मगर तेज धूप व गर्मी के कारण थोड़ा सा पानी पीकर ही प्यास बुझ जाती है। इससे बॉडी में पानी की कमी होती है। साथ ही डीहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए नॉर्मल पानी पीकर अपनी प्यास को शांत करें। ताकि डीहाइड्रेशन से बचा जा सके।

कब्ज

रोजाना ठंडा पानी का सेवन करने से कई दिनों तक कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होने लगता है। ऐसे में यह और भी कई बीमारियों का कारण बनती है। आयुर्वेद में भी किसी भी बीमारी के शुरू होने का कारण कब्ज को माना गया है।

बढ़ता है वजन

अत्याधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की चर्बी सख्त हो जाती है। ऐसे में फैट बर्न करने में मुश्किल होती है। इसके कारण वजन बढ़ने लगता है।

Related Articles

Back to top button