जीवनशैलीस्वास्थ्य

रोजाना पिएंगे गर्म पानी तो देर से आएगा बुढ़ापा, होंगे और भी कई फायदे

नई दिल्ली: मेडिकल साइंस ने दावा किया है कि सुबह के समय रोज खाली पेट गुनागुना पानी पीने से कब्ज और गैस जैसी समस्या दूर रहती हैं। केवल इतना ही नहीं, अगर आप समय से पहले बूढ़े नहीं दिखना चाहते तब भी गर्म पानी का सेवन आपके लिए हितकारी है। साथ ही गुनगुना पानी पीने से शरीर स्वस्थ और त्वचा मुलायम बनी रहती है। इसके अलावा गर्म पानी पीने के कई अन्य फायदे भी हैं।

गुनगुना पानी पीने से होते हैं ये फायदे

-सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी पीने से शरीर की पाचन क्रिया सही रहती है, खाना जल्दी और आराम से पच जाता है।

-सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। यह हमारे शरीर के ताप को तेजी से बढ़ता है।

-आज के समय में उम्र से पहले आदमी बुढ़ापे की तरफ बढ़ता जा रहा है। आप भी आगर समय से पहले बूढ़े नहीं दिखना चाहते तो सुबह उठकर गर्म पानी जरूर पियें इससे प्रीमेच्योर एन्जिंग की समस्या से बचा जा सकता है।

-सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ और टोक्सिंस शरीर से बाहर निकल जाते हैं और हमारे शरीर का सर्कुलेशन सही हो जाता है।

-पानी को उबालते हुए जब उसका एक चौथाई हिस्सा जल जाए, यानी सिर्फ तीन हिस्सा ही पानी का बचे तो ऐसा पानी पिने से हमारे शरीर से कफ, वाट और पित्त जैसी समस्या दूर हो जाती है।

-गर्म पानी त्वचा के लिए रामबाण है। अगर आपको त्वचा सम्बन्धी कोई भी परेशानी है जैसे कील-मुहासे आदि तो गुनगुने पानी पीने से यह सभी त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

-अगर आपको पथरी की समस्या है तो रोज सुबह गर्म पानी पीने से आपकी पथरी में राहत मिलती है।

-गले में टोन्सिल या खांसी की समस्या हो या गला खराब हो इन सभी समस्याओं के लिए गर्म पानी सबसे सटीक उपचार है।

-गर्म पानी में रोजाना सुबह आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन भी कम होता है।

Related Articles

Back to top button