जीवनशैलीस्वास्थ्य

स्ट्रेच मार्कस से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये शानदार तरीके

नई दिल्ली। वजन घटाने के बाद से जहाँ कई मुश्किलों से छुटकारा मिलता है तो कई परेशानियां भी सामने आती हैं। इनमे से सबसे बड़ी परेशानी हैं बॉडी पर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स। इन स्ट्रेच मार्क्स से आपकी बॉडी भद्दी हो जाती है। लोग तरह तरह के एक्सरसाइज, डायट प्लान अपनाकर अपना वजन कम कर लेते हैं लेकिन इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने का कोई इलाज नहीं होता है। तो आज हम आपकी इसी सबसे बड़ी समस्या का समाधान लेकर आये हैं। इन पांच चीजों के इस्तेमाल से आप बॉडी पर आने वाले स्ट्रेच मार्कस को खत्म कर सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स में सबसे अच्छा उपाय है एलोवीरा का। ये त्वचा से संबंधित हर तरह की समस्या के लिए बेस्ट है। ऐलोवेरा स्किन टिशू को जेनरेट करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण स्ट्रेच मार्क्स को ख़त्म करने में मदद करते हैं।
इसके अलावा कैमोमाइल भी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों और स्ट्रेच मार्कस को ख़त्म करने में बेहद कारगर होती है।
नींबू स्किन के लिए बेहद गुणकारी होती है। जब आपको सनबर्न हो हो तो नीबू बहुत फायदेमंद होता है। जहाँ जहाँ आप धुप में जले हों वहां हम नींबू लगाकर उसे साफ करते हैं। ऐसे ही अगर आपको वजन घटाने के बाद स्ट्रेच मार्कस आ गए हैं तो नींबू काफी फायदेमंद है। नीबूं स्किन पर एक तरह से नैचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।
नारियल के तेल भी बेहद भी फायदेमंद होती है, जलने और कटने के निशान को साफ करने के लिए कहते हैं नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। स्ट्रेच मार्कस को खत्म करने के लिए नारियल का तेल काफी कारगर है। अगर रोजाना हम नारियल तेल से मालिश करते हैं तो स्ट्रेच मार्क्स धीरे धीरे गायब हो जायेगा।
एक्सरसाइज भी वजन घटाने के साथ-साथ स्ट्रेच मार्कस से भी छुटकारा दिलाते हैं।

Related Articles

Back to top button