अन्तर्राष्ट्रीय

पलाऊ देश के ध्वज वाहक एमवी आइलैंडर जहाज को भारत ने दी सहायता

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो) : भारत के सशस्त्र बल, अर्ध सैनिक बल अपनी मानवतावादी सहायता के लिए जाने जाते हैं। जब भी किसी देश के नागरिक या नेवी के कर्मचारी संकट में होते हैं तो भारत उन्हें बचाने के लिए सबसे आगे खड़ा होता है और यही बात भारत को अन्य देशों से अलग करती है। आज के समय में दूसरे राष्ट्रों के नागरिकों की सुरक्षा पर ईमानदारी से भारत ही सोच सकता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत ने साउथ वेस्ट पेसिफिक देश पलाऊ देश के ध्वज वाहक एमवीआइलैंडर जहाज में फसे कर्मियों को मदद दी है ।

दरअसल ड्रोन/मिसाइल द्वारा संभावित हमले के बाद इसमें आग लग गई थी। संकट में फंसे इसे पोत के सहायता आग्रह पर तेजी से कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत इस जहाज के आसपास के क्षेत्र में पहुंचे। भारत के युद्धक पोत समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात मिशन के रूप में कार्य करते हैं।भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध निपटान विशेषज्ञ उस जहाज पर चढ़े और किसी भी अन्य जोखिम से बचाने के लिए इस पर सहायक गतिविधियां संचालित कीं। इसके बाद जहाज को आगे के बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता भी दी गई।

चिकित्सा सहायता देने के अनुरोध पर भारत का एक चिकित्सीय सहायता दल भी जहाज पर चढ़ गया और उसने चालक दल के एक घायल सदस्य को हरसंभव सहायता प्रदान की।इस तरह से भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास व्यापारिक जहाजरानी और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

Related Articles

Back to top button