अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान के आईआरजीसी (IRGC) ने होरमुज जलडमरूमध्य के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-9 (MQ-9) ड्रोन को मार गिराने का दावा किया

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनातनी लगातार जारी है। ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका से बदले का कोई भी मौका नही छोड़ना चाहता। चुंकि अमेरिका ने ईरान की हर बुनियादी ताकत को नष्ट करना चाहा है इसलिए ईरान समझौते को मूड में नही आ पाता। अब ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने दावा किया है कि उसने मंगलवार तड़के होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के ऊपर एक अमेरिकी एमक्यू-9 (MQ-9) ड्रोन को रोककर उसे नष्ट कर दिया।

यह जानकारी राज्य प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) के अनुसार सामने आई है। बयान में कहा गया कि ईरान के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क के तहत, आईआरजीसी के एयरोस्पेस बल द्वारा संचालित एक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली ने इस ड्रोन को मार गिराया।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका “आर्थिक और सैन्य” रूप से ईरान पर कड़ा प्रहार करना जारी रखे हुए है, वहीं उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि वे “ईरान से दूर रह रहे हैं” और इस संघर्ष में “कुछ नहीं” कर रहे हैं।

ईरान के आईआरजीसी (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर-जनरल हुसैन मोहेब्बी ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी हमलों से ईरान की क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभावित होती है, तो वे होरमुज जलडमरूमध्य में स्थित समुद्र के नीचे (अंडरसी) संचार केबलों को निशाना बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button