Lifestyle News - जीवनशैली

जानें केले के छिलके के फायदों के बारे में

केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। केले का पौधा उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगता है। देश के कई हिस्सों में भी केले की खेती की जाती है। भारत में यह फल प्राचीन काल से फलता-फूलता रहा है। सनातन धार्मिक ग्रंथों में इसका वर्णन है। जबकि भगवान विष्णु को केला सबसे अधिक प्रिय है।भगवान विष्णु की पूजा होती है केला खाने से सेहत भी सही रहती है इसके लिए गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा की जाती है। इस पौधे में विष्णु जी वास करते हैं।

आज भी भारत में लोग केले के पत्ते पर भोजन ग्रहण करते हैं। केला सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर को त्वरित ऊर्जा की प्राप्ति होती है। जबकि केला खाने से वजन भी बढ़ता है। दुबले-पतले लोगों के लिए केला किसी दवा से कम नहीं है। इसके साथ ही केले के छिलके भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

केले के छिलके सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसे किसी रूप में भी सेवन किया जा सकता है। फेस पे लगाने से चेहरा अच्छा हो जाता है बाजार में केले के छिलके का पाउडर उपलब्ध है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर नियमित रूप से केले के छिलके का सेवन किया जाए, तो बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन को घटाने में अहम भूमिका निभाता है। फल खाने की तुलना में छिलके खाने से शरीर को 10 प्रतिशत अधिक फाइबर प्राप्त होता है। पके केले के छिलके में ट्रीप्टोफन (आवश्यक एमिनो एसिड) पाया जाता है जो आंत को स्वस्थ रखता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

कई शोध में केले के छिलके को सुपरफूड बताया गया है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर की जरूर सलाह लें। आप केले के छिलके को उबालकर स्नैक रूप में सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप कच्चे (पके केले के छिलके) को फ्राई कर सेवन सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप केले के छिलके को अच्छी तरह से धोकर ही सेवन करें।

Related Articles

Back to top button