जीवनशैलीस्वास्थ्य

जानिए शरीर के उन 5 अंगों के बारें में जिन्हें बार-बार छूने से होती हैं बीमारियां

सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान और नियमित दिनचर्या के साथ अपने शरीर की उचित देखभाल करना बेहद जरूरी है। पर कई बार हम जाने अंजान में ऐसा कुछ कर जाते हैं जो कि हमारे सेहत पर भारी पड़ जाता है, जैसे कि कुछ लोगों की आदत होती है वो बार-बार अपने कान, नाक, आंख और शरीर के दूसरे पार्ट्स को छूते रहते हैं या खुजली करते हैं। जबकि ऐसा करना बेहद गलत है..

ये आदत आपको बीमार बना सकती है। दरअसल शरीर में कई ऐसे मह्त्वपूर्ण अंग होते हैं जिन्हें बार-बार नहीं छूना चाहिए, क्योंकि इन अंगों को छूने छूने भर से इंफेक्शन फैलने का खतरा होता है। इसलिए इंफेक्शन और दूसरे शारीरिक समस्याओं से बचे रहने के लिए आवश्यक कि है इन अंगो को हाथ ना ही लगाया जाए। आज हम आपको शरीर के ऐसे ही अंगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें छूना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

हर इंसान की कोई न कोई अनोखी आदत होती है, अक्सर लोगों को देखते होंगे कि वो खाली बैठे अपने शरीर के अंगों के साथ कुछ न कुछ करते रहते हैं। बार-बार अंगों के साथ छेडछाड आपको बीमार कर सकता है। आइए जानते हैं शरीर के वो पांच अंग जिनको बार-बार टच करने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

आंखः इंसान के शरीर में सबसे महत्वपूर्ण अंग होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा संवेदशील भी होती हैं आंखें इसलिए इसको लेकर हमेसा शतर्क रहना चाहिए। ज्यादातर लोग बार-बार आंखों को मलते रहते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि आंखों में बहुत जल्द इंफेक्शन हो जाता है।

कानः आंख की तरह कान भी बेहद संवेदशील अंग होता है। ज्यादातर लोग बार-बार कानों में अंगुली डालते रहते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए नहीं तो आपके हाथों की गंदगी से आपके कान में इंफेक्शन का खतरा रहता है। कुछ लोग कान को साफ करने के लिए माचिस की तिलीयों का प्रयोग करने लगते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें आपके कान का ईयर कैनाल डैमेज हो सकता है।

नाकः आंख, कान की ही तरह नाक भी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। अक्सर लोगों को नाक में उंगली डालकर साफ करते हुए देखा जा सकता है। नाक में उंगली डालकर साफ करने की आदत से बचना चाहिए यह नोजल इंफेक्शन का कराण बन सकता है।

मुंहः कई लोगों में यह आदत पायी जाती है कि वो अपने मुंह में बार-बार उंगली या हाथ डालते रहते हैं। यह हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होता है। भले ही आपका हाथ साफ हो लेकिन आप काम करते हुए हाथ में कई तरह के बैक्टीरिया को लेकर चलते हैं जो मुंह में हाथ डालने पर अंदर चले जाते हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।

Related Articles

Back to top button