Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

जानिए जानलेवा साबित हो सकता हैं टाइट स्किनी जींस , भूलकर भी न पहनने इसे

आज के समय में लड़के और लड़कियां अपने फैशन को लेकर काफी गंभीर रहती है। वहीं देखा जाए तो लड़कियां हमेशा एक से बढ़कर एक नई से नई ड्रेस को पहनती हैं। बतादें की फैशन जगत के पहनावे हमेशा ही कुछ अजीबोगरीब होते हैं। इसी में से एक है स्किनी जींस। जी हां, आजकल के लड़के-लड़कियां टाइट और फिट जींस को पहनना स्टाइल मानते हैं। उनके मुताबिक स्टाइलिश दिखना है तो जींस पहनना जरूरी है। लेकिन अभी दिल्ली में हुई घटना के बाद जरूरी है ये जानना कि आप स्टाइलिश दिखने के लिए बेहद चुस्त जींस की जगह कौन सा विकल्प चुन सकते हैं।

दिल्ली के एक तीस वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आ गया था। बताया गया है कि वो युवक अपने दोस्तों के साथ कार से ऋषिकेश की यात्रा पर गया था। जहां उसे पैर के सुन्न होने का एहसास हुआ। घर आने के बाद उसे पहले सांस फूलने की दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया गया कि इनको हार्ट अटैक आया है। इस घटना के बाद से ही ये चर्चा जोरों पर है कि क्या स्टाइलिश दिखने के लिए स्किनी जींस पहनना जरूरी है। फैशन के चक्कर में बहुत ज्यादा चुस्त जींस पहनने से बचने में ही भलाई है।

फैशन के बहाव में बहने की बजाय अपने आराम के अनुसार कपड़े पहनने में ही भलाई है। अगर आप जींस खरीदने जा रहे हैं तो बाजार में कई तरह की जींस मिलती हैं। जिनका चुनाव करके आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। तो चलिए जानें कौन सी जींस आप खरीद सकते हैं। दरअसल अगर आप जींस खरीदने बाजार जा रहें हैं तो वहां पर आपको स्किनी फिट जींस के बहुत से विकल्प नजर आएंगे। जिनमें से एक है स्लिम फिट जींस। ये जींस न तो बहुत ढीले-ढाले होते हैं और न हीं चिपके हुए। अगर आपको स्किनी फिट जींस पहनना है तो स्लिम फिट का विकल्प सबसे बढिया है। स्लिम फिट कमर के पास से थोड़े ढीले और नीचे की तरफ से नैरो होते हैं। जिनका लुक अच्छा आता है और आप इसे पहन कर स्टाइलिश दिख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button