Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

जानिए की चेहरे को धोते टाइम इन चीजों का रखें विशेष तौर पर ध्यान

नई दिल्ली: चेहरा धोना जरूरी होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पर सही तरीके से धोना बहुत ज्यादा जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सही तरीका क्या होता है। क्योंकि अगर आप सही तरीके से अपने चेहरो को नहीं धोते हैं तो स्किन खराब होती है। इतना ही नहीं वक्त से पहले स्किन पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। आइए बताते हैं चेहरा धोते वक्त आप क्या गलतियां करते हैं।

अगर आप अपने फेस को किसी भी साबुन से धो लेते हैं तो यह भी गलत है। साबुन हमारी त्वचा को सख्त बना देता है। साथ ही त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। अच्छा रहेगा अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धोएं। एक बड़ी गलती आप ये भी कर रहे हैं कि सोने से पहले चेहरा नहीं धुलते। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है। ये सब उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने के ही लक्षण हैं।

एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।

हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें। ऐसा नहीं है कि ये सब सिर्फ लड़कियों के लिए ही है बल्कि हर किसी की त्वचा के लिए जरूरी है। स्क्रब कर लेने से दाढ़ी भी अच्छी आती है और पुराने सेल्स चेहरे से हट जाते हैं। रंगत भी सुधरती है और एक महीने में फर्क दिखने लगता है। चेहरा धुलने के बाद अगर तौलिए से उसे कस के रगड़ कर पोंछते हैं तो ऐसा कर आप त्वचा को बर्बाद कर रहे हैं। रगड़ने के बजाए हल्की-हल्की थपकी देकर पोंछे। त्वचा पहले से ही नाजुक होती है, उसे रगड़ कर पूरी तरह खराब कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button