जीवनशैलीस्वास्थ्य

जानें गर्मियों में रोजाना बस एक गिलास बेल का शरबत पीने के चमत्कारिक फायदे

नई दिल्ली: गर्मियों के दिनों में सिर्फ ठंडी ठंडी चीजें खाने और पीने का मन करता है। लेकिन इस मौसम में आपको देख समझ के चीजें खानी चाहिए जो आपके शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य की भी देखभाल करे। जी हां इस चिलचिलाती गर्मी में बेल का शरबत आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में इसे गुणों की खान बताया गया है। बेल प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी पाया जाता है जो आपके सेहत के साथ साथ आपके सौन्दर्य में भी निखार लाता है। तो चलिए आपको बताते हैं बेल के शरबत के फायदे।

गैस और कब्ज में राहत

अगर आप गैस और कब्ज की वजह से परेशान हैं तो इसके नियमित सेवन से इससे छूटकारा मिल सकता है।

लू से बचाए

इस गर्मी के मौसम में लू लगना आम बात होती है। अगर आपको धूप में निकलना है तो सुबह बेल के सेवन करने से लू का असर नहीं होगा। लू लगने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

कोलेस्ट्रॉल

अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल पसे परेशान है तो बेल इसमें आपकी मदद कर सकता है। रोजाना बेल के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल होती है।

दिल के लिए असरदार

दिल के रोगियों के लिए भी बेल के जूस का सेवन रामबाण का काम करता है। इसके लिए आप बेल के जूस में एक-दो बूंद घी की मिलाकर रोजाना पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।

डिहाइड्रेशन-एसिडिटी में दे आराम

बेल का जूस डिहाइड्रेशन कि समस्या में भी लाभकारी होता है। अगर आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है तो बेल का जूस पीने से आपकेा इसमें आराम मिलेगा।

मुंह के छालों में फायदेमंद

मुंह में छाले पेट की खराबी के कारण होते हैं। अगर आपके मुंह में भी छाले हो गए हैं तो बेल के जूस का सेवन आपके लिए अच्छा रहेगा। इसका सेवन पेट की समस्या में आराम देता है और मुंह के छालों की समस्या दूर होती है। इसका सेवन शरीर को ठंडक देता है।

ब्रेस्ट कैंसर

यह ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है। इसका सेवन ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को भी कम करता है।

खून को साफ करे
खून साफ़ न होने की वजह से कई बीमारियां होती है। बेल का जूस खून साफ़ करने में मदद करता है। ऐसे में बेल का जूस हल्का गुनगुना कर इसमें कुछ बूंद शहर मिलाकर पी लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button