जीवनशैलीस्वास्थ्य

जानें रोज टी के फायदे, वजन काम करने में है सहायक

आज के समय में हर एक व्यक्ति के दिन की शुरुआत चाय की प्याली से होती है। कुछ लोग दूध की चाय पीना पसंद हैं, तो कुछ लोग नींबू की चाय पीना पसंद करते हैं। जबकि कुछ लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। हालांकि, इसी में एक है रोज टी जिनके बारे में लोगों को बहुत कम पता है|

जैसा कि हम सब जानते हैं कि गुलाब के फूल का इस्तेमाल परफ्यूम में किया जाता है। जबकि यह प्रेम का प्रतीक भी है। इसके साथ ही गुलाब की पत्तियों की चाय भी पी जाती है। इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए रोज़ टी के फायदे जानते हैं-

आजकल हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना रोज़ टी जरूर पिएं। इसके सेवन से फैट बर्न होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में सहायक होते हैं।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग जंक फ़ूड पर अधिक निर्भर रहते हैं। इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। जबकि नमक भी इसमें अधिक रहता है। इन फूड्स को डायजेस्ट करने में लंबा वक्त लगता है। इससे शरीर में विषाक्त पदार्थों का भंडारण होने लगता है। ऐसे में आप शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने के लिए रोज़ टी का सहारा ले सकते हैं। इसमें लैक्‍सेटिव और ड्यूरेटिक के गुण मेटाबॉल‍िज्‍म को कंट्रोल में रखता है। जबकि टॉक्सिन को बाहर करता है।

इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्या को कम करने में सहायक होते हैं। रोज टी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह त्वचा और पेट के लिए लाभदायक होती है। इसके सेवन से त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है। आप सुबह और शाम दोनों समय रोज टी का सेवन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button