जीवनशैलीस्वास्थ्य

जानें लाल चंदन और सफेद चंदन से सेहत पर होने वाले फायदे

आज शिवरात्रि का दिन है आज के दिन हिन्दू धर्म के लोग शिव भगवान की पूजा करते हैं। इस दिन लोग भांग, व्रत के पकवान और बेर जैसी कई अन्य चीजों का सेवन करते हैं। इसके साथ ही लोग मंदिरों और घरों पर शिव की पूजा करते समय चंदन के टीके को माथे पर लगाते हैं। चंदन का ज्यादातर लोग पूजा –पाठ में उपयोग करते हैं।

आईए जानें चंदन क्या है :-
चंदन एक तरह का पेड़ होता है। जिसकी दो प्रजातियां होती है एक लाल और एक सफेद, दोनों की लकड़ियां काफी गुणकारी होती है। चंदन का पेड़ कर्नाटक ,आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसके पेड़ की लकड़ी से लेकर इसकी जड़ और छाल तक को उपयोग में लाया जाता है। चंदन का पेड़ जितना पुराना होता है उतना ही बेहतर माना जाता है। इसके पेड़ की लकड़ियों को कई प्रकार से उपयोग में लाया जाता है।

चंदन की लकड़ी का उपयोग :-
चंदन की लकड़ी का उपयोग मूर्तिकला, अगरबत्ती और कई अन्य सुगंधित चीजों में चंदन का इस्तेमाल किया जाता है इसके अलावा चंदन की लकड़ी का पाउडर त्वचा सम्बंधित समस्याओं में प्रयोग में लाया जाता है।

त्वचा में चंदन का इस्तेमाल करने से हमें कई फायदे मिलते हैं जैसे ऐक्ने और पिंपल को दूर करने में, त्वचा का कालापन दूर करने में ,ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने में, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को हटाने में और झाइयां जैसी कई समस्या को दूर करता है।

त्वचा पर चंदन का इस्तेमाल
पहले तो आप लाल चंदन पाउडर लें अब आप इसमें बादाम तेल मिलाएं इसका पेस्ट बनाएं ध्यान रहे कि बादाम तेल ज्यादा न डालें अब आप इसे चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनट बाद पानी से धो लें।लाल चंदन पाउडर लें अब उसमें आप एक से दो चम्मच दूध मिला लें, अब आप इसे चेहरे पर लगा लें ऐसे ही कई अन्य तरीकों से इसका इस्तेमाल हम चेहरे पर कर सकते हैं। चंदन को हम गर्मियों के मौसम में ज्यादा इस्तेमाल किया करते हैं।चंदन हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है इसके उपयोग से हमारी सेहत को कई बीमारियों में राहत मिलती है। चंदन सर्दी, जुकाम, दमा, सिर दर्द , शरीर में जलन और एलर्जी जैसी कई समस्यों में कारगर सिद्ध होता है।

Related Articles

Back to top button