जीवनशैलीस्वास्थ्य

गन्‍ने के रस का जानें कई गजब के फायदे, आपने सोचा भी नहीं होगा

गर्मियों में गन्ने का जूस न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि अपने औषधीय गुण के कारण शरीर की रक्षा भी करता है। गन्ने का रस बहुत ही सेहतमंद और गुणकारी पेय है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनसे हड्डि‍यां मजबूत बनती हैं और दांतों की समस्या भी कम होती है। गन्ने के रस के ये पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को भी सही रखते हैं। मुंह की दुर्गंध हो या खराब इम्यूनिटी, दोनों ही बातें अक्सर व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं। अगर आप भी दोनों में से किसी भी एक समस्या से परेशान हैं तो इस गर्मी खूब पिएं गन्ने का रस। जी हां गन्ने का रस सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं गन्ने का रस पीने के फायदे-

कैंसर से बचाव :-

गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है, इस रस में मौजूद यह तत्व हमें कैंसर से बचाते हैं। गन्ने का रस कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक है. प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है।

थकान दूर कर देता है एनर्जी :-

गन्ने का रस कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भूरपूर होने की वजह से व्यक्ति के स्वास्थ्य और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। जिसकी वजह से व्यक्ति की थकान दूर हो उसे एनर्जी मिलती है।

कब्‍ज से राहत :-

आयुर्वेद के अनुसार गन्ने का रस रेचक और क्षारीय गुणों को प्रदर्शित करता है जिससे मल त्याग, पेट की जलन में सुधार और कब्ज से राहत मिलती है।

ह्रदय रोगों से बचाव:-

यह रस दिल की रोगी जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है। गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है.। इस तरह धमनि‍यों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है।

मुंह की दुर्गंध दूर करे:-

गन्ने का रस खनिजों में बेहद समृद्ध माना जाता है। इसमें पोटेशियम और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो एंटी-बैक्टेरियल्स की तरह काम करते हुए दांतों की सड़न और सांस की बदबू को रोकने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं गन्ने को चबाने से मुंह में बनने वाली लार का निर्माण भी अच्‍छी मात्रा में होता है। यह लार गन्ने में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर ऐसे एंजमाइम्स का न‍िर्माण करते हैं जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं।

मोटापे से रखता है दूर :-

गन्ना फाइबर से भरपूर होने की वजह से शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाने का काम करता है। फाइबर शरीर में फैट को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।

इम्यून सिस्टम अच्छा करने में मदद :-

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। गन्ने का रस प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से संक्रमण से लड़कर व्यक्ति की इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

एसिडिटी में राहत:-

गन्ने में मौजूद पोटेशियम पाचन तंत्र को सुधारकर व्यक्ति को गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button