छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस अधीक्षक निकले पैदल शहर भ्रमण पर, यातायात व्यवस्था सहित कानून व्यवस्था का लिया जायजा

कोरबा: कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा पुलिसिंग में कसावट लाने के साथ-साथ विजिबल पुलिसिंग पर फोकस किया जा रहा है। वही शहर का हाल जानने के लिए अपनी शासकीय वाहन को छोड़कर अपने मातहत अधिकारियों के साथ शहर का पैदल भ्रमण किया। जनता के बीच जाकर पुलिस अधीक्षक स्वयं लोगों से रूबरू हुए और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने सीएसईबी चौक से टी.पी. नगर होकर बस स्टैंड तक पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश यातायात डीएसपी शिवचरण परिहार को मौके से ही दिए।

शहर की कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर नागरिको एवं दुकानदारों से बातचीत कर उनकी राय जानी। पुलिस अधीक्षक के साथ नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, यातायात डीएसपी शिव चरण सिंह परिहार, टीआई रामेन्द्र सिंह, आरआई अनथ राम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, नवल साव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button