जीवनशैलीटॉप न्यूज़फीचर्ड

नवरात्र के चौथे द‍िन पूजी जाती हैं मां कूष्‍मांडा, जानिये पूजन विधि

नवरात्र के चौथे द‍िन पूजी जाती हैं मां कूष्‍मांडा, जानिये पूजन विधि

शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मां कुष्मांडा संसार को अनेक कष्टों और विपदाओं से मुक्ति प्रदान करती हैं। वह अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं।

माता को लाल रंग पुष्प अधिक प्रिय है, पूजा के दौराना देवी कुष्मांडा को आप गुड़हल का पुष्प अर्पित कर सकते हैं। माता की विधि विधान से पूजा के बाद आप दुर्गा चालीसा और मां दुर्गा की आरती जरूर करें।

मां कुष्मांडा का स्वरूप

मां कुष्मांडा को अष्टभुजा भी कहा जाता है क्योंकि उनकी आठ भुजाएं हैं। इनके हाथों में धनुष, बाण, चक्र, गदा, अमृत कलश, कमल और कमंडल है। वहीं एक और हाथ में वे सिद्धियों और निधियों से युक्त जप की माला धारण करती हैं। माता कुष्मांडा सिंह पर सवार होती हैं।

मंत्र

  • ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥
    सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।
  • दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

स्तुति

  • या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
  • नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

यह भी पढ़े— सर्वसिद्धिदायक होती है दशहरे की तिथि, बिना मुहूर्त के भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य 

पूजा विधि

शारदीय नवरात्रि के चौ​थे दिन प्रात:काल में स्नानादि से निवृत होने के बाद मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की विधिवत पूजा करें।

पूजा में मां को लाल रंग का पुष्प, गुड़हल या गुलाब, सिंदूर, धूप, गंध, अक्षत् आदि अर्पित करें। सफेद कुम्हड़े की बलि माता को अर्पित करें। इसके बाद देवी को दही और हलवा का भोग लगाएं।

मां कुष्मांडा के अंदर पूरा ब्रह्माण्ड समाया है। वह हम सभी को अपार ऊर्जा प्रदान करती हैं। पूजा करने के बाद आप मां कुष्मांडा के समक्ष अपनी मनोकामनाएं प्रकट कर दें और पूजा के दौरान हुई कमियों के लिए क्षमा प्रार्थना कर लें।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button