Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

सागर जैसी आंखों के लिए घर में बनाएं काजल, ये रही पूरी जानकारी

सागर जैसी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए काजल ही सर्वश्रेष्ठ उपाय होता है। घर पर बनाया जाने वाला काजल प्राकृतिक, बिना किसी केमिकल के तथा उपयोगी होता है। काजल लगाने के फायदे, आंखों पर काजल लगा कर हम अपनी आंखों के आकर्षण को बढ़ा सकते हैं। देश विदेश की कई जानी मानी कंपनियां आज-कल विभिन्न तरह और रंग के काजल बनाने का काम कर रहीं हैं। काजल घर पर आसानी से बनाया जा सकता है जो कि किसी भी तरह की कोई एलर्जी से परे होता है।

घर पर बना काजल से खुजली, आंखों में जलन होना, आँखों का लाल रहना जैसी परेशानियां नहीं हो सकती हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए घरेलु काजल का उपयोग करें जो कि आसानी से बनाया जा सकता है तथा अत्यंत गुणकारी होता है।

चेहरे की सुंदरता:- अगर किसी स्त्री के चेहरे की सुंदरता का आंकलन करना हो तो सबसे पहले ध्यान उसकी आंखों पर ही जाता है। खूबसूरत आंखों पर अगर काजल लगा हो तो उसका आकर्षण और अधिक बढ़ जाता है।

आंखों को खूबसूरती:- कभी आंखों को खूबसूरती प्रदान करने के लिए तो कभी नजर दोष से बचने के लिए, एक लंबे समय से काजल का प्रयोग किया जाता रहा है।

आंखों के रोगों में लाभकारी:- मोतियाबिंद, रतौंदी, आँख से पानी आना, आँखों में जलन, जैसी बिमारियों का अचूक इलाज है सुरमा यानि काजल।

आपकी आँखों की चमक और आकर्षण बढ़ाने के लिए काजल का रोज़ाना उपयोग करें यह आँखों को ठंडक प्रदान करता है।

काजल बनाने की विधि:-

काजल बनाने की विधि, दो समान आकार के स्टील के बाउल लें।
उन्हें थोड़े अंतर से एक दूसरे के ऊपर रख दें।
एक स्टील का प्लेट लें उसपर थोड़ा अरंडी का तेल लगा लें।
प्लेट को दोनों बाउल में एक ब्रिज की तरह रख दें। अब प्लेट को 20-30 मिनट तक गरम करें।
प्लेट में अरंडी के तेल से कालिख बन जाएगी।
इस कालिख को किसी भी नुकीली चीज़ से खरोंच कर कटोरे में इकठ्ठा कर लें।
कालिख में दो-तीन बूँदें घी डालें।

Related Articles

Back to top button