जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन हाई प्रोटीन फूड्स से मसल्स को बनाएं मजबूत

प्रोटीन का नाम आते ही हमारे जहन में सबसे पहले अंडे का ख्याल आता है, आसानी से मिल जाने वाले और कम दाम में उपलब्ध अंडे को लोग प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत मानते हैं जो सच भी है लेकिन अंडे के अलावा और भी अन्य स्त्रोत हैं, जिनसे प्रचूर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है।

अंकुरित अनाज- एक कप अंकुरित अनाज में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। अंकुरित अनाज प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत है, इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। अंकुरित अनाज को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें टमाटर, प्याज, खीरा, धनिया, नींबू, काली मिर्च, और नमक जैसी चीजों को मिलाया जा सकता है।

बादाम- 100 ग्राम बादाम में 20 ग्राम प्रोटीन होता है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन के अलावा बादाम में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम का नियमित प्रयोग करने से याददाश्त तो तेज होती है, साथ ही यह मसल्स को भी मजबूत बनाता है।

सोयाबीन- सोयाबीन में अंडे और मीट से ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन के साथ-साथ सोयाबीन में खनिज, विटामिन बी, विटामिन ई पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

ग्रीक दही- प्रोटीन का एक स्त्रोत ग्रीक दही भी है। सादा नॉनफेट ग्रीक दही शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है, ग्रीक दही में अंडे से ज्यादा प्रोटीन होता है। एक कप ग्रीक दही में 100 ग्राम कैलोरी के साथ 17 ग्राम प्रोटीन होता है।

Related Articles

Back to top button