टॉप न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव : रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, पाला बदलने के डर से विधायकों को बंगलुरु पहुंचने का फरमान

नई दिल्ली/बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnatka Vidhansabha Election 2023) की मतगणना के शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल कांग्रेस सत्तारूढ़ BJP से आगे है। मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली कांग्रेस अब 95 सीट पर, जबकि BJP 64 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) ने 22 सीट पर शुरुआती बढ़त हासिल की है। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के हेडक्वाटर्स पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

हालांकि कर्नाटक में जारी मतगणना के बीच बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा ने बेंगलुरु में कहा कि अभी कोई भी अंतिम फैसला देना जल्दबाजी होगी। मतगणना के 3-4 राउंड के बाद ही स्थिति थोड़ा स्पष्ट होगी। यह भी अंतिम नहीं है, हर चरण में संघर्षपूर्ण लड़ाई है क्योंकि हमारे विपक्षी दलों (कांग्रेस और कांग्रेस) ने हाथ मिला लिए हैं। लेकिन वहीं आज कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि, उनकी पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा, इसमें कोई शक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नकारात्मक, लोगों को बांटने वाला प्रचार किसी काम नहीं आया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को कहा है कि वे आज ही बंगलुरू पहुंच जाएं। फिलहाल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। दरअसल अब कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि उसकी सरकार बनेगी। ऐसे में विधायकों को पाला बदलने से रोकने के लिए उसने बकायदा प्लान भी तैयार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button