जीवनशैलीस्वास्थ्य

अगले 4 दिन में बन रहा चंद्र और मंगल योग, इन राशियों के लिए होगा बहुत लाभदायक

नई दिल्‍ली : चंद्रमा का राशि परिवर्तन 11 दिसंबर को वृश्चिक राशि में हो रहा है। वृश्चिक राशि में चंद्रमा का प्रवेश हो रहा है और पहले से ही यहां मंगल विराजमान है। मंगल और चंद्र का यह योग कई राशियों के लिए अच्छा और कई राशियों के लिए थोड़ा परेशानी वाला होगा। अभी की बात करें तो अभी चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा एक तरफ जहां मन का कारक है, वहीं मंगल अगर चंद्रमा के साथ होता है, तो अच्छे फल देता है। इसलिए यह परिवर्तन कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है।

आपको बता दें कि मंगल को ग्रहों का सेनापति कहते हैं। अगर मंगल आपकी कुंडली में ठीक है तो आपको राजा भी बना सकता है। मंगल अग्नि का कारक है। चेक्निकल एजुकेशन मंगल सही होने के कारण ही प्राप्त होती है। अगर मंगल के उपाय करने हों तो मंगल स्तोत्र जाप और हनुमान जी की पूजा की जाती है।

वृश्चिक राशि में चंद्रमा जा रहे हैं, तो आप शांत मन से ऐसे फैसले ले पाएंगे, जो पिछले कुछ समय से आप टाल रहे हैं। ये फैसले आगे आपको लाभ दिलाएंगे। सिंह राशि वालों के लिए मंगल और चंद्रमा का योग लाभदायक साबित होगा। इस राशि के लोगों को सफल होने के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा।मिथुन राशि के लिए भी चंद्र योग मंगल के साथ मिलकर आपके लिए तरक्की के दरवाजे खोलेगा। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आज आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे।

Related Articles

Back to top button