अजब-गजबमनोरंजन

MS DHONI की वाइफ की मौसी को डेट कर चुके हैं सलमान खान

img_20161004122849INDIAN CRICKETER MAHENDRA SINGH DHONI की Wife की मौसी को Date कर चुकें हैं SALMAN KHAN

भारतीय क्रिकेटर एम. एस. धोनी पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी’ में स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रोल निभाया है। फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रैस और अभिनेता अशोक कुमार की परपोती, कियारा आडवाणी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें इस रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट से गुजरना पड़ा था। बता दें कि डायरेक्टर नीरज पांडे की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं, जबकि कियारा ने उनकी वाइफ साक्षी का रोल प्ले किया है।
वहीं दिशा पाटनी ने धोनी की गर्लफ्रैंड का किरदार निभाया है। कियारा के मुताबिक, डायरेक्टर नीरज पांडे ने मुझे दोनों रोल, साक्षी और धोनी की गर्लफ्रेंड के लिए स्क्रीन टेस्ट देने को कहा था। मैंने सुशांत के साथ इन दोनों ही रोल्स के लिए कुछ सीन किए। हालांकि नीरज को लगा कि मैं साक्षी के रोल के लिए ज्यादा फिट हूं और इस तरह मैं इस किरदार के लिए फाइनल हुई।
 आपको बता दें कि कियारा ने सलमान से जुड़ा राज खोलते हुए बताया था कि सलमान बहुत पहले मॉडल शाहीन जाफरी को डेट करते थे। हो सकता है यह उनका सबसे पहला रिलेशनशिप था। शाहीन असल में कियारा की मौसी हैं। कियारा ने बताया था- मेरी मां सलमान को बहुत पहले से जानती हैं, क्योंकि वो बांद्रा में बड़े हुए हैं। वो मेरी मां जेनिव आडवाणी को कहते थे कि एक दिन मैं स्टार बनूंगा। वो दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे।
कुछ दिनों पहले ही कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो अनुपम खेर के साथ दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही थीं। यह फिल्म की शूटिंग के दौरान की फोटो थी। कियारा ने फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में अपना करियर की शुरुआत की थी। एक्टिंग सीखने के लिए उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से शॉर्ट कोर्स किया है।
 

Related Articles

Back to top button