टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

“वोकल फ़ॉर लोकल” को जनांदोलन बना रहा “हुनर हाट” : नकवी

"वोकल फ़ॉर लोकल" को जनांदोलन बना रहा "हुनर हाट" : नकवी

नई दिल्ली, : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा कि हुनर हाट वोकल फ़ॉर लोकल को जनांदोलन बनाने में प्रभावी एव प्रामाणिक भूमिका निभा रहा है।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 26वें हुनर हाट में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नकवी ने कहा कि हुनर हाट “कौशल के कद्रदानों का कुम्भ” साबित हो रहा है।

नकवी ने कहा कि 20 फरवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुए हुनर हाट में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग वोकल फ़ॉर लोकल अभियान का “अभिमान” बनें हैं। उम्मीद है कि आने वाले दो दिनों में यह संख्या 16 लाख से ऊपर जाएगी। हुनर हाट का समापन आगामी 01 मार्च को होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 10 दिनों के इस हुनर हाट का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। अब तक कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ नौकरशाह, विभिन्न देशों के राजनयिक, जाने-माने उद्योगपति; दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों की हौसलाअफजाई करने आ चुके हैं।

Image

उन्होंने कहा कि इस हुनर हाट में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित देश के 31 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल हुए। हुनर हाट में ये कारीगर ऍप्लिक वर्क, ड्राई फ्लावर्स, बेंत-बांस, ब्रास, जूट के उत्पाद, लकड़ी-मिट्टी से बने स्वदेशी खिलौने, अजरख ब्लॉक प्रिंट, ब्लू आर्ट पॉटरी, पश्मीना शाल, खादी के सामान, बनारसी सिल्क, वुडेन फर्नीचर, चिकनकारी एम्ब्रॉइडरी, चंदेरी सिल्क, लाख की चूड़ियां, राजस्थानी आभूषण, फुलकारी, ऑइल पेंटिंग, लेदर उत्पाद, खुर्जा की पॉटरी, तमिलनाडु, कर्नाटक की चंदन की कलाकृतियां, पश्चिम बंगाल के जूट के सामान; शीशे से बनी दुर्लभ कलाकृतियाँ; चटाइयां, दरी, कालीन आदि शानदार स्वदेशी उत्पाद अपने साथ बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए लेकर आये।

Image

नकवी ने कहा कि हुनर हाट के “बावर्चीखाने” में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज़ पकवानों का यहां आने वाले लोगों ने लुत्फ़ उठाया।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि हुनर हाट के जरिये अब तक 5 लाख 30 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों को रोजगार और रोजगार के मौकों से जोड़ा गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ 75 “हुनर हाट” के जरिये 7 लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के मौकों से जोड़ा जायेगा।

Image

नकवी ने बताया कि अगला “हुनर हाट” भोपाल (12 से 21 मार्च), गोवा (25 मार्च से 4 अप्रैल), कोटा (9 से 18 अप्रैल), सूरत (23 अप्रैल से 2 मई) में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, जम्मू-कश्मीर आदि स्थानों पर भी इसी वर्ष हुनर हाट के आयोजन होंगे।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: हैती में हिंसा के बाद जेल तोड़कर भागे 200 से अधिक कैदी, 25 की मौत – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button