जीवनशैलीस्वास्थ्य

तमाम बीमारियों से बचाता है ओट्स

लखनऊ। सुबह का नाश्ता सही और समय पर करना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा कौन सी चीज नाश्ते में ली जाए जिसमें वो सभी तत्व मौजूद हों जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है। तो आज हम आपको ऐसे ही एक खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहें हैं जिसमे कैल्शि‍यम, पोटेशि‍यम, मैग्नीशि‍यम और विटामिन-बी सहित कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। हम बात कर रहें हैं ओट्स की।

ओट्स ट्स सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ओट्स जौ से बनने वाला एक तरह से दलिया है। आज हम आपको ओट्स खाने के फायदे बता रहे हैं। आज के खान-पान और बीजी लाइफ स्टाइल की वजह से मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। एक बार मोटापा बढ़ जाता है तो उसे कण्ट्रोल करने में मुश्किल आने लगती है। कड़ी मेहनत के बाद भी हमारा मोटापा कम नहीं होता। लेकिन अगर नाश्ते में ओट्स लिया जाये तो मोटापा काफी हद तक कण्ट्रोल होता है। मोटापे से घिरे लोगों को रोजाना ओट्स के चिल्ले का सेवन करना चाहिए।

अज की लाइफ स्टाइल ऐसी है कि न चाहते हुए भी लोगों को तनाव घेर ही लेता है। जब ये तनाव बढ़ता जाता है तो ये दिमाग की नस के साथ जानलेवा खतरा पैदा करता है। ओट्स का सेवन इस खतरे को कम कर सकता है। डिप्रेशन से घिरे इन्सान को अपने आहार में ओट्स को शामिल करना चाहिए।

ओट्स रक्त में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है। इसमें पाया जाने वाला इनोजिटॉल वसा नियंत्रण में मुख्य भूमिका निभाता है। यह शरीर में उपस्थित अतिरिक्त वसा को भी कम करता है। प्रतिदिन नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में लाभ होता है। ओट्स इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। जिससे डायबिटीज का खतरा ज्यादा नहीं हो पाता है। अपने आहार में ओट्स को शामिल करने से दिल की बीमारियों से राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button