जीवनशैलीस्वास्थ्य

खाने की आदत से होता है मोटापा,वजन कम करने के लिए आजमाए ये तरीका

मोटापा से लोगो को कई तरह की प्रॉब्लम होती है|ज्यादा मोटापा बीमारीओं को बढ़ता है| आमतौर से देखा जाता है मोटे लोगो में कॉन्फिडेंस की कमी भी आ जाती है|कही बहार निकलने में भी झिझकते है|मोटापा क्यों होता है कंही है जानने की कोशिस करते है सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देते है|कहा जाता है ज्यादा खाना से मोटापा होता है| कई तथ्य और कई भ्रम भी है जिसे हमे जानना भी जरुरी है|

अध्ययन के अनुसार आप दिन के किस वक्त भोजन करते है| इससे यह मालूम चल सकता है कि आपका शरीर कैलोरी को कितना इस्तेमाल करते है देखा गया है| कभी कभी हम ऐसे समय खाना कहते है की कैलोरी को खपा नहीं पाते है ।इस अध्ययन के अनुसार शाम के खाने से लेकर सुबह के नाश्ते तक रोजाना उपवास करना वजन को नियंत्रण में रखने का सबसे अनुकूल तरीका है।

अमेरिका की वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के केविन कैली समेत अन्य शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटने या बढ़ने के बीच का संतुलन मुख्य रूप से आहार, और भोजन की मात्रा, समय ,और एक व्यक्ति कितनी कसरत करता है, इस बात को तय करता है। हमारे शरीर को कितने कैलोरी की जरुरत है ये भी मायने रखता है|शोधकर्ताओं का मानना है की जिस वक्त सबसे ज्यादा खाना खाया जाता है|

उससे भी यह निर्धारित होता है कि एक व्यक्ति कैलोरी को कितने बेहतर तरीके से खपा पाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ‘बॉडी क्लॉक इस तरह से बना हुआ होता है जो सोते वक्त शरीर के वसा को खपाने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि इसका नतीजा यह होता है कि जब लोग नाश्ता नहीं करते और रात में हल्का-पुल्का खाते रहते हैं तो इससे वसा को खपाने में देरी होती है। यह अध्ययन ‘पीएलओएस बायोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Related Articles

Back to top button