जीवनशैलीस्वास्थ्य

10 मिनट में रसोई में रखा प्याज बनायेगा आपको खूबसूरत

खाने को तो स्वादिष्ट बनाता है अब खूबसूरती को भी बढ़ता है। ये बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। प्याज रंगत निखारने के साथ ही बालों के झड़ने को भी रोकता है। प्याज के अंदर मौजूद एंटीमाइक्रोबाइल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

प्याज का रस निकाल लें और रूई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक हर रोज इस रस का चेहरे पर इस्तेमाल करें। चेहरे से सभी दाग धब्बे साफ हो जाएंगे और वह निखर जाएगा।

चेहरा चमकाने के लिए के लिए एक प्याज के रस लें। उसमें डेढ़ चम्मच बेसन मिलाएं। इसमें 1 छोटा चम्मच दूध और पर्याप्त मात्रा में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद सूखने पर इसे गुलाबजल में डुबे रूई से हटाएं और चेहरा ठंडे पानी से धो लें। चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी।

प्याज से बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसके अलावा बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होती है। प्याज में सल्फर मौजूद होता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस से 10 मिनट तक बालों पर मसाज करें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

आपको बता दें कि प्याज का रस चेहरे से पिंपल्स को भी खत्म कर देता है। इसके लिए एक बर्तन में प्याज का रस लें और इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पिंपल वाले हिस्से में लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

प्याज में विटामिन ए, सी और ई पाएं जाते हैं। ये यूवी रेज से होने वाले नुकसान और फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। प्याज से आप झुर्रियों की परेशानी से राहत पा सकते हैं। इसके लिए प्याज का रस लें और इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाकर मसाज करें।

Related Articles

Back to top button