जीवनशैलीस्वास्थ्य

संतरे के छिलके बढ़ा सकते आपके चेहरे का ग्लो

संतरा खाने में वैसे तो स्वादिष्ट लगता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके साथ साथ संतरे के छिलके भी आपके लिए कितने काम के होते है। विटामिन डी से भरपूर आहार की बात की जाए तो सबसे पहला नाम संतरे का ही आता है। यह फल गुणों से भरा है। पोषक तत्वों की इसमें भरमार है। संतरा फल पूरी तरह से आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

इसका छिलका भी आपको कई स्वास्थ्य लाभ देता है। अगर आप मुरझाई हुई त्वचा और डल स्किन से परेशान हैं तो संतरा इसमें आपकी मदद कर सकता है। जी हां, संतरे का छिलका स्किन प्रोब्‍लम्‍स से लड़ने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप संतरे के छिलके से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। ये पैक कई चीजों को चेहरे से हटाता है। जिससे आपका चेहरे का ग्लो बरकार रहता है।

बनाएं संतरे के छिलके का फेस मास्क

संतरे के छिलके के पावडर का फेस मास्क भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है और त्वचा को साफ करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिससे पिंपल कम होते हैं। आप कुछ आसान से टिप्‍स और इंग्रीडिएंट से अपना नेचुरल फेस मास्क तैयार कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले संतरे के छिलके को धूप में सुखा लें। जब यह ड्राई हो जाए तो इसे पीस लें। फेस पैक बनाने के लिए आप संतरे के छिलके के पावडर में हल्दी मिला सकते हैं. हल्दी गुणों से भरपूर होती है, जो स्किन के लिए बहुत अच्छी है। इस पैक को तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच संतरे के छिलकों से बना पाउडर लें। अब इसमें लगभग दो चुटकी हल्दी मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाएं।

इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। अब चेहरे को पानी से धो लें। घर पर ही पाये दमकती हुई त्वचा, ये फैस पैक आपके लिए काफी फायदेमंद है ये आपको पता नही होगा। लेकिन आप एक बार इसको इस्तेमाल जरूर करें बहुत ही फायदेमंद होता है। पार्लर जैसा निखार आप घर पर पा सकती है। बाहर का चीजें आपको नुकसान भी कर सकती है लेकिन नैचुरल होता है। जिससे आपको नुकसान होने का सवाल ही नही उठता है।

Related Articles

Back to top button