जीवनशैलीस्वास्थ्य

सफलता पाने और चमकती किस्मत के लिए, घर की दीवार पर लगाएं इस तस्वीर को

वास्तुशात्र में सात सफेद घोड़ों की तस्वीर की चर्चा की गई है घर की दीवार पर सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से समृद्धि आती है। पर यह किस दिशा में लगाना है इस बात का ध्यान जरूर रखना होगा। यह तस्वीर को घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लगाया जा सकता है। आपको बता दे 7अंक को भी बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि सात फेरे, सप्त ऋषि, इंद्र धनुष आदि में भी 7अंक होता है-

ऐसी तस्वीर ना लगाएं:-

कभी भी एक घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए यह नुकसान देह हो सकता है।

प्रगति का प्रतीक:-

दौड़ते हुए घोड़ों को प्रगति का प्रतीक माना गया है, घोड़ों की तस्वीर लगाने से हमारे कार्य में प्रगति आती है। व्यापार में लाभ मिलता है।
कार्य स्थल पर घोड़ों की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए। कार्यस्थल पर तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाएं, या अपने ऑफिस की बनावट के हिसाब से किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से लगाएं।

समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक:-

जो व्यक्ति रोजाना दौड़ते हुए घोड़ों का तस्वीर देखता है उस व्यक्ति की कार्य क्षमता पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और काम में गति आती है। घोड़ों को समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

तस्वीर टूटी हुई न लगाएं:-

जिस तस्वीर में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए हो वह चित्र नहीं लगाना चाहिए तस्वीर हमेशा साफ होनी चाहिए उस पर धूल नहीं होनी चाहिए। न ही तस्वीर टूटी हुई होनी चाहिए।

तस्वीर पूर्व दिशा में में लगाएं:-

घोड़ों की तस्वीर अगर घर में लगानी है तो पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है घर में मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं। आप अपने घर की बनावट के अनुसार वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से भी लगा सकते हैं।

ऐसे घोड़ों की तस्वीर न लगाएं-

घोड़ों का तस्वीर को लगाते समय ध्यान रखें कि घोड़े प्रसन्न दिखाई दे रहे हों, वे आक्रोशित नहीं होने चाहिए। न ही घोड़े किसी रथ को खींचते हुए होने चाहिए।

उतार-चढ़ाव कम होगा:-

सफेद घोड़ों को ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है जिन घरों में सात घोड़ों की तस्वीर लगी होती है वहां धन संबंधी उतार-चढ़ाव कम होते हैं।

Related Articles

Back to top button