करिअर

PM Internship Scheme 2026: 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें 5 बड़े सवालों के जवाब

PM Internship Scheme 2026: युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उन्हें सीधे इंडस्ट्री से जोड़ने के मकसद से केंद्र सरकार की PM Internship Scheme (PMIS) 2026 एक बड़े अवसर के रूप में सामने आई है। यह योजना खासतौर पर उन युवाओं के लिए तैयार की गई है, जो फिलहाल न तो किसी फुल-टाइम पढ़ाई में हैं और न ही किसी नौकरी में लगे हुए हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ कर्पोरेट अफेयर के तहत शुरू की गई इस योजना का ऐलान केंद्रीय बजट 2024-25 में किया गया था। इसका उद्देश्य साफ है- युवाओं को किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें असली काम के माहौल में ट्रेनिंग देना। ताकि, वे सीधे जॉब के लिए तैयार हो सकें। नीचे इस स्कीम से जुड़े सभी जरूरी सवाल और उनके जवाब आसान भाषा में दिए गए हैं।

1- कौन कर सकता है आवेदन? जानिए योग्यता
इस स्कीम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ये सभी योग्यताएं होनी चाहिए।वह भारतीय नागरिक होना जरूरी है। कम से कम 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। फुल-टाइम पढ़ाई या नौकरी में नहीं होना चाहिए। हालांकि, ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग करने वाले आवेदन कर सकते हैं।

2- कितने समय की होगी इंटर्नशिप?
इंटर्नशिप की अवधि अधिकतम 12 महीने होगी। कम से कम 50% समय कंपनी या वर्कप्लेस में बिताना अनिवार्य होगा। यानी सिर्फ क्लासरूम नहीं, असली काम का अनुभव मिलेगा

3- किन सेक्टर्स में मिलेगा मौका?
इस स्कीम के तहत कई बड़े सेक्टर्स में इंटर्नशिप दी जाएगी। मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी, एनर्जी। देश की बड़ी कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी

4- कितना मिलेगा पैसा?
हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि इस इंटर्नशिप के दौरान कितना पैसा मिलेगा। आपको बता दें, हर महीने 5000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। 4500 रुपये सरकार (DBT के जरिए) और 500 रुपये कंपनी की तरफ से दिए जाएंगे। इसके अलावा जॉइनिंग पर ₹6000 का वन-टाइम ग्रांट भी दिया जाएगा। सबसे खास बात ये है कि इंटर्नशिप के दौरान इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा।

5-कैसे करें आवेदन?
रुपये-पैसे, काम-काज जैसी जरूरी बातों के बाद अब समझिए इसके लिए आवेदन कैसे करें। इसके लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन PMIS पोर्टल पर होगा। पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद प्रोफाइल और एजुकेशनल डिटेल भरें। खास बात ये है कि अलग-अलग इंटर्नशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी आधारित सिस्टम आपको सही इंटर्नशिप से मैच करेगा

अब इस योजना का उद्देश्य भी जान लीजिए
इस योजना का मकसद साफ है- युवाओं को जॉब के लिए तैयार करना। पढ़ाई और रोजगार के बीच गैप कम करना। देश में स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करना। सरकार आने वाले समय में इस स्कीम को बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button