उत्तर प्रदेशराज्य

होली पर थानों में अलर्ट! हुड़दंग किया तो सख्ती से निपटेगी पुलिस

लखनऊ : होली के चार दिन शेष बचे हैं। पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। पुलिस का तीन बातों पर विशेष जोर रहेगा। नशे में कोई हुड़दंग नहीं करें। मामूली विवाद बड़े झगड़े का रूप नहीं ले। तेज रफ्तार वाहन नहीं दौड़ें। पुलिस आयुक्त ने इसी के मद्देनजर सिटी, पश्चिमी और पूर्वी जोन में सुरक्षा के इंतजाम के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि होली पर पूर्व में जिन गांवों और मोहल्लों में झगड़े हुए हैं। उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। जहां पार्टी बंदी हैं। वहां भी दोनों पक्षों को चिन्हित किया गया है।

मिश्रित आबादी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल सभी को पाबंद किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मामूली विवाद को भी गंभीरता से लिया जाए। होली खुशियों का त्योहार है। जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करे उससे सख्ती से निपटा जाए। मिश्रित आबादी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। स्मार्ट सिटी कंट्रोल के सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी इलाकों में नजर रखी जाए।

जो नशे में मिला हिरासत में लेंगे पुलिस आयुक्त ने बताया कि होली पर लोग शराब के नशे में गाड़ियां दौड़ाते हैं। हादसे में जानें तक जाती हैं। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाएगी। प्रमुख चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग कराई जाएगी। जो नशे में मिलेगा उसे हिरासत में लिया जाएगा। गाड़ी सीज की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने जनता से अपील की है कि होली पर हर्बल रंगों का प्रयोग करें। कैमिकल युक्त रंगों और कीचड़ से होली नहीं खेलें। किसी को जबरन रंग नहीं लगाएं। अपने परिवारीजनों और मित्रों के साथ ही होली खेलें।

तैयारी

  • निशाने पर रहेंगे दोपहिया वाहन चालक, ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग
  • हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रफ्तार पर लगाया जाएगा ब्रेक
  • पुलिस आयुक्त की अपील कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग नहीं करें

दस हजार का चालान
नशे में गाड़ी चलाने पर दस हजार रुपये का चालान होता है। पिछले दिनों पुलिस ने 22 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराए थे। प्रत्येक गाड़ी का दस हजार रुपये का चालान भी किया गया था।

Related Articles

Back to top button