जीवनशैलीस्वास्थ्य

अनार डायबिटीज, हार्ट और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर बढ़ाता है खून, जानें फायदें

नई दिल्ली : यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। अनार में औषधीय गुण पाए जाते हैं जिससे हम अपने आप को बीमारियों से बचा सकते हैं। जानकार हर शख्स को अनार खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे आपका इम्यूनिटी तो मजबूत होता ही है बल्कि यह आपके शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। अकसर आप देखे होंगे की बीमारो लोगों को डॉक्टर अनार खाने की सलाह देते है क्योंकि अनार में हर वह चीज पाया जाता है जिससे आप जल्द से जल्द ठीक हो सकते हैं। तो आइए जानते है कि अनार में कौन-कौन से हेल्थ बेनिफिट्स पाए जाते हैं।

अनार के हेल्थ फायदें

अनार के फायदें अगर हम गिनाने लगे तो यह गिनती खत्म नहीं होगी। सभी फलों में यह सबसे अच्छा और बीमारी में कारगर फल हैं। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो इसे बेस्ट बनाता है।

अनार ही एक ऐसा फल है जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह आपके इम्यूनिटी को मजबूत करता है और आपको सेहतमंद रखता है। इसको आप ऐसे भी खा सकते है या इसका जूस भी ले सकते हैं।

अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में फैट के जमाव को रोकने वाला) गुण मिलते हैं जो इसे अपने आप में खास बनाता है। अनार के इस गुण से आप हार्ट को ही नहीं बल्कि, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण में रख सकते हैं।

अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है जिसके कारण यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आपको बता दें कि अनार के जूस में मौजूद शुगर भी आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में आपकी मदद करता है।

अनार को इसलिए ही जाना जाता है कि इसमें खून की कमी को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसकी मदद से आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। यही नहीं यह हमारी शरीर में रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है।

लोग अपने पाचन के लिए अनार का इस्तेमाल करते हैं। इसमें एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव देखने को मिलता है जिससे हेलिकोबैक्टर पाइलोरी वाली बैक्टीरिया का खातमा होता है। इसके लगातार सेवन से पेट से जुड़ी हर बीमारी दूर हो सकती है।

यह फल गठिया के लिए काफी उपकारी माना जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर के जोड़ों में जो दर्द होता है, वह आसानी से चला जाएगा। डॉक्टर गठिया के मरीजों को अकसर अनार खाने की सलाह देते हैं।

संक्रमण से भी बचाता है अनार

बता दें कि अनार में मौजूद विटामिन सी, और विटामिन ई हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता हैं। इसके सेवन से हम संक्रमण से भी बच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button