जीवनशैलीस्वास्थ्य

दिल के मरीजों के लिए रामबाण है किशमिश

नई दिल्ली। अंगूर सुखाकर बनने वाला किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट जिसमें वो सारे गुण जिसकी हमारे शरीर को बेहद जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल हम खीर से लेकर पुलाव, सब्जी, दाल तक में करते है। बाकि ड्राई फ्रूट जैसे काजू, अखरोट, बादाम से काफी सस्ते दाम पर मिलने वाले किशमिश के कई फायदे हैं। प्रतिदिन किशमिश खाने से खून की कमी नहीं होती है।

– वेट लॉस करने में मददगार साबित होती हैं।

– किशमिश में विटमिन सी की भरपूर मात्रा होती है।

– पाचन क्रिया रहती है मजबूत। इससे शरीर को तुरंत ही ताकत मिल जाती है। इसमें कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है। इस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

– किशमिश में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

– एनर्जी का बड़ा सोर्श है किशमिश।

– किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

– किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है। इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं।

– किशमिश मुंह और दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो दातों को टूटने से और कैविटीज से बचाता है.

Related Articles

Back to top button