BREAKING NEWSLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशकरिअर

यूपी में जल्द शुरू होगी लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती


लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार लॉकडाउन खत्म होने के बाद राज्य परिषद में लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। योगी सरकार की तरफ से भर्ती प्रक्रिया को लेकर संसय की स्थिति साफ हो गई है और इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्तियों की जिम्मेदारी भी दी गई है। राजस्व परिषद ने आयोग को इस संबंध में भर्ती के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है। लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती के लिए लॉकडाउन खत्म होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बता दें कि राजस्व परिषद में लेखपाल के कुल 30837 पद हैं। इसमें से 24000 पद भरे हुए हैं। शेष पद खाली हैं। लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। वजह, राजस्व परिषद लेखपालों की भर्ती करता रहा है। राज्य सरकार ने समूह (ग) तक के पदों पर भर्ती का अधिकार दे दिया है। कुछ अधिकारी चाहते थे कि राजस्व परिषद के पास ही लेखपालों की भर्ती का अधिकार रहे। शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ही भर्ती कराने पर सहमति बनने के बाद प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके बाद एक साल से लटकी भर्ती प्रक्रिया पर अब संशय की स्थिति साफ हो गई है। आयोग के मुताबिक माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। आयोग के अधिकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया तय समय में किए जाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे राजस्व परिषद को जल्द लेखपाल मिल सकें।

Related Articles

Back to top button