जीवनशैलीस्वास्थ्य

योगासन से जुड़े कुछ भ्रम को दूर करे, जीवनभर स्वस्थ रहे

योग शरीर को स्वस्थ और मन को स्वस्थ रखता है। योग को सरल और आसान तरीके से करने के लिए बहुत सारे योग गुरू उपस्तिथ हैं। परन्तु इन सबके बाद भी योग के बारे में कुछ लोगों के मन में गलतफहमियां होती हैं। जिसे दूर करना सही होगा क्योंकि नियमित रूप से योग सेहत के लिए बहुत फायेमंद होता है।जाऩिए योग से जुड़ी गलतफहमियां-

बहुत से लोगों को ये भ्रम रहती है कि परंपरागत योग करने से वजन कम नहीं होता है। लेकिन अगर सही गुरूओं के निर्देशों में योग किया जाए तो शरीर के बढ़े हुए वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

योग हर वर्ग के और हर किसी भी उम्र के लोगों द्वारा किया जा सकता है। इसे करने के लिए किसी तरह के भेदभाव को मन में नहीं लाना चाहिए।

बहुत से लोगों को योग के प्रति ये कुछ भरम रहती है कि जिसका शरीर लचीला है उसे ही योग करना चाहिए। परन्तु सच्चाई है कि डेली योग की मदद से शरीर में लचीलापन आता है। भले ही किसी इंसान ने अपने पूरे उम्र में योग न किया हो लेकिन योग शुरू करने के बाद ही उसका शरीर लचीला होगा।

बहुत से लोगों को भ्रम बना रहता है कि योग केवल खास धर्म संप्रदाय के लोग ही कर सकते हैं। पर ये तो सभी जानते हैं कि योग विदेशों तक में फैला है और लोग इस कला को करने से स्वस्थ जीवनशैली जी रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को गलतफहमी रहती है कि गर्भवती महिलाओं को योग नहीं करना चाहिए लेकिन अगर सही गुरु का देख-रेख और निर्देश मिल रहा है तो कोई भी महिला योग कर सकती है। क्योंकि योग शरीर को स्वस्थ रखने की एक कला और साधना है।

Related Articles

Back to top button