जीवनशैलीस्वास्थ्य

इस घरेलु नुस्खों से आसानी से हटाएं स्‍किन से मस्से

मस्से अगर चेहरे पर होतो भद्दे लगते है।वैसे तो मास्सा शरीर में कही भी दिखाई दे सकते है। लोग चेहरे पर हुए मस्‍सों को लेकर काफी घबरा जाते है। इसे हटाने के लिए कई तरह के जतन भी करते है। मस्सा होने का मुख्य कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस है। इसे हटाने के लिए कई तरह के जतन भी करते है। मस्सा होने का मुख्य कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस है lस्किन टैग या मस्से आमतौर पर बूढ़े लोगों की स्किन पर होते हैं। लेकिन कई बार यह युवाओं और वयस्कों में भी देखे जाते हैं। यह पिगमेंट कोशिकाओं का समूह होता है, जो देखने में काले या भूरे रंग का होता है। कम ही मामलों में यह हानिकारक होता है। चेहरे पर ये भद्दा दिखता है इसलिए कुछ लोग तो सर्जरी करवाकर इस बीमारी से निजात पा लेते हैं लेकिन अधिकतर लोग ऐसा कोई ट्रीटमेंट कराने से डरते हैं। मस्सों को कॉस्मेटिक प्रक्रिया से हटाया जा सकता है। लेकिन यह आपके जेब पर भारी पड़ सकता है। घर के किचन में मौजूद सामग्रियों से मस्सों से बेहद आसानी से छुटकारा पाया सकता है। दरअसल, स्किन टैग हटाने के घरेलू तरीके काफी प्रभावी और किफायती होते हैं-

केला ना सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि आपके मस्से के लिए भी एक बेहतर समाधान है। केले के छिलकों में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो आपको मस्सों से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए एक केले का छिलका लें और जिस प्रकार कोई बैंड-एड या पट्टी घाव वाली जगह पर लगाते हैं छीक उसी प्रकार मस्सों के ऊपर छिलका लगाते उसे उसे ढक दें। रात भर ऐसे ही लगा रहने दें। हालांकि अलग-अलग शरीरों पर इसके अलग-अलग प्रभाव दिखते हैं, लेकिन हो सकता है कि इससे आप सिर्फ एक दिन में ही मस्सों की समस्या से निजात पा लें। अगर रात में इसे ना कर कर सकें तो दिन में दो बार आधे-आधे खंटे के लिए उसी प्रकार इसे पट्टी की तरह मस्सों पर लगाएं। यह प्रक्रिया तब तक करते रहें, जब कि मस्से हट ना जाएं।

इसमें अम्ल मौजूद होता है जो स्किन टैग को धीरे-धीरे काट देता है। कॉटन में कुछ बूंद सेब का सिरका मिलाकर स्किन टैग पर लगाएं। कुछ घंटों बाद पानी से धो लें। दिन में दो बार यह घरेलू उपाय आजमाएं, मस्से गायब हो जाएंगे। इस तरह घरेलू तरीकों से त्वचा के मस्सों को बेहद आसानी से हटाया जा सकता है। खास बात यह है कि ये नुस्खे काफी प्रभावी होते हैं और आपके जेब पर भी भारी नहीं पड़ते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। लहसुन की कलियों का पेस्ट बनाकर स्किन टैग पर दिन में दो बार लगाएं और एक घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा के मस्से समाप्त हो जाएंगे।

अदरक में बायोएक्टिव कंपाउंड और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन टैग को हटाने में प्रभावी होते हैं। दिन में 5 से 6 बार स्किन टैग पर कच्चे अदरक का टुकड़ा रगड़ें या अदरक का रस लगाएं। कुछ हफ्तों में मस्से खत्म हो जाएंगे। अरंडी के तेल और बेकिंग सोडा का मिश्रण त्वचा के पीएच को बदल देता है। जिसके कारण स्किन टैग अपने आप खत्म हो जाता है। आधे चम्मच बेकिंग सोडा में अरंडी के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर एक चिपचिपा पेस्ट बनाएं। इसे स्किन टैग पर लगाएं और 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा रोजाना करने से दो से चार हफ्तों में त्वचा के मस्से गायब हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button