उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने CM धामी से की मुलाकात

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने अपने परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं और तथ्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी और वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर न्याय प्रभावित न हो। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button