राष्ट्रीय

SEX स्कैंडल से लेकर मर्डर केस तक फंसे हैं बाबा

nbabaमुंबई. खुद को देवी बताने वाली राधे मां पर हाल ही में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा था। इस घटना के बाद एक न्यूज चैनल पर राधे मां के दरबार में शामिल हो चुकी एक महिला वकील ने राधे मां पर अश्लील हरकतों का आरोप लगाया था। बता दें कि राधे मां के पहले भी ऐसे कई कथित धर्मगुरु हुए हैं, जिन पर रेप, मर्डर, धोखाधड़ी जैसे कई संगीन आरोप लगे हैं। इनमें से कुछ जेल में हैं तो किसी पर अदालत में मामला चल रहा है। आज कुछ ऐसी ही विवादित बाबाओं के बारे में आपको बता रहा है।नित्यानंद स्वामी साउथ इंडिया के मशहूर कथित धर्मगुरु हैं। 2010 में उनकी एक कथित सेक्स सीडी सामन आई। आरोप लगे कि सीडी में नित्यानंद एक एक्ट्रेस के साथ यौन संबंध बना रहे हैं। सीडी की जांच हुई, सेंट्रल फॉरेंसिक लैब ने सीडी को सही बताया। लेकिन नित्यानंद के आश्रम ने एक अमेरिकी लैब की रिपोर्ट पेश कर दी। जिसने सीडी से छेड़छाड़ होने की पुष्टि की गई।

Related Articles

Back to top button