उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

Sharad Purnima 2020: जानें क्या है शरद पूर्णिमा व्रत का सही समय व तारीख

इस बार शरद पूर्णिमा तिथि को लेकर काफी लोगों में कंफ्यूजन है। दरअसल, इस बार शरद पूर्णिमा तिथि 30 अक्टूबर को शाम को 5.45 से लग रही है।

वहीं 31 अक्टूबर को रात 8 बजे खत्म हो जाएगी, इसलिए पूर्णिमा पर व्रत 31 अक्टूबर को रखा जाएगा। वहीं स्नान, दान और कथा शुक्रवार को ही करना शुभ रहेगा।

इस बार शरद पूर्णिमा शुक्रवार- शनिवार के दिन है, इसलिए धन और वैभव के लिहाज से यह बहुत ही शुभ योग है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा कहते हैं।

ये भी पढ़ें: धमकियों से डरता नहीं, जब तक बुलावा नहीं आता कोई कुछ नहीं कर सकता : मनोज तिवारी

इसलिए इस दिन महालक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। इस में शरद पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा से बहुत ही शुभ फल प्राप्त होगा। यही नहीं इस बार पूर्णिमा पर सवार्थसिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, जो बहुत ही उत्तम योग है।

शरद पूर्णिमा तिथि

शरद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 30 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 45 मिनट तक
शरद पूर्णिमा तिथि समाप्त: 31 अक्टूबर को रात 08 बजकर 18 मिनट तक

Related Articles

Back to top button