जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन चीजों को अपनी डाइट में अपनाकर गर्मियों में रहे हेल्दी

गर्मियों में हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। यदि ये सब तत्व शरीर को नहीं मिलते तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है। चलिए बताते है। कुछ एसे आहार के बारे में जिसके सेवन से गर्मियों में शरीर में पोषक तत्वों की कमी नही होगी।

आलू:-

सभी मानते हैं कि आलू खाने से मोटापा बढ़ जाता है। लेकिन यह मानना गलत है अगर इसे भून कर या उबाल कर खाएंगे तो इससे बढ़िया कोई डाइट नहीं है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

बादाम:-

बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ शरीर को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है।

पानी:-

ज्यादा पानी पीने से अनगिनत फायदे होते है। शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। जो लोग सादा पानी नहीं पी सकते वे नारियल पानी, नीबू पानी, फलों और सब्जियों का जूस व मट्ठा भी ले सकते हैं। इनमें कैलोरी भी कम होती है और पेट भी भरा रहता है।

दही:-

दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटमिन की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए हैल्दी रहने के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

सलाद:-

हैल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में सब्जियों का सलाद जरूर शामिल करें। इसमें विटमिन सी, विटमिन ई फॉलिक एसिड और कैरोनटॉयड्स आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सलाद में आप गाजर, टमाटर, बंदगोभी, शिमला मिर्च और खीरा आदि को शामिल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button