जीवनशैलीस्वास्थ्य

सेहत का रखते है ध्यान, तो इस तरह से खाएं अंडे, न करें ये गलतियां

लखनऊ: अंडा सेहत के लिए काफी फायदे मंद रहता है क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व होते है। अगर आप सेहत का ध्यान रखते है तो आप एक अंडा (Egg) रोजाना डाइट में ज़रूर शामिल करें। डॉक्टर्स भी इसकी सलह देते है। लेकिन सबसे जरुरी बात है अंडा (Egg) कैसे खाया जाए जिससे आपको फायदा मिले। इसलिए अंडे को खाते समय कुछ चीज़ों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है नहीं तो आपको इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

अंडा खाने का बनाए एक समय
अंडा रोजाना खाने के लिए कोई एक समय निर्धारित कर ले। कभी नाश्ते में, कभी लंच तो कभी डिनर में इसका सेवन करें।

अंडे को पकाकर खाएं
अंडे के शौक़ीन बहुत से अंडा हाफ फ्राई, पोच्ड और बेक खाते है। लेकिन ये गलत है इसको पकाकर खाये। ये सबसे सुरक्षित तरीका होता है। फिर वो भले ही ऑमलेट, भुर्जी या उबला कर खाये क्योंकि इस तरह से अंडा पूरा पक जाता है। इसका अधपके अंडे या कच्चे अंडे खाने से अंडे में मौजूद सॉल्मोनेला बैक्टीरिया आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

इस बात का रखें ध्यान
अंडा पकाते समय अनहेल्दी फैट के साथ इसको न पकाए। ऐसा करने से आपको डायबटीज या हार्ट प्रॉब्लम जैसी बीमारियां हो सकती है।

अधिक अंडे न खाएं
अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद लेकिन ये नहीं की हद से ज्यादा खाया जाये। इसका हद से ज्यादा सेवन करने से आपको फायदे की जगह पर नुकसान हो सकता है।

कच्चे अंडे का सेवन करने वाले रखे ध्यान
अगर आपको कच्चे अंडे का सेवन करना पसंद है तो डाइटीशियन या डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। इसके अलावा अंडे की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button